फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में पुतलों की जगह आपत्तिजनक चीज रखने पर कोरियाई फुटबॉल क्लब पर भारी जुर्माना

Thu, 21 May 2020 11:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पुतलों की जगह स्टेडियम में बिठाए गए सेक्स डॉल्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

साउथ कोरिया के एफसी सिओल पर खाली स्टेडियम में हुए फुटबॉल मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में सीटों को भरने के लिए ‘सेक्स डॉल’ का इस्तेमाल करने पर रिकॉर्ड 10 करोड़ साउथ कोरिया वोन यानी करीब 62 लाख रुपये जुर्माना का जुर्माना लगाया गया है। कोरोना वायरस के कारण स्टेडियम में दर्शकों के आने पर लगे प्रतिबंध के कारण एफसी सिओल ने रविवार को मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में दर्जकों डॉल रखी थी, जिन्हें टीशर्ट पहनाई गई थी या उनके हाथ में तख्तियां थी जिस पर ‘सेक्स-टॉय’ विक्रेता का लोगो दिख रहा था। इस घटना ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थी और टीम की काफी आलोचना हुई थी, इसके बाद क्लब एफसी सियोल ने सप्लायर को जिम्मेदार ठहराया था। क्लब की ओर से फैंस से माफी मांगी गई थी। कहा गया था कि इस मुश्किल वक्त में हम माहौल को हल्का रखना चाहते थे। हम इस बारे में गंभीरता से सोचेंगे कि जो हुआ ऐसा दोबारा न हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें