फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्सिलोना बाहर, एटलेटिको ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

Thu, 14 Apr 2016 07:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एटलेटिको मैड्रिड
विज्ञापन
एंटोइने ग्रिएजमैन के दो गोल की बदौलत  ने चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में बार्सिलोना को 2-0 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


बार्सिलोना को पहले चरण में 2-1 की बढ़त हासिल थी लेकिन दूसरे चरण में एटलेटिको के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बार्सिलोना को 3-2 के गोल औसत से हराकर उसे बाहर कर दिया।

एटलेटिको तीन साल में दूसरी बार इस प्रतिष्ठित लीग के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहा है। एंटोइने ने मैच के 36वें मिनट में हेडर के सहारे गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने 88वें मिनट में पेनल्टी के सहारे गोल कर एटलेटिको की बढ़त को दोगुना कर दिया जो मैच के आखिरी तक कायम रहा।
विज्ञापन


हालांकि मैच के दौरान बार्सिलोना के खिलाड़ियों ने भी कई अच्छे मूव बनाए लेकिन उन्हें गोल करने में सफलता नहीं मिली। बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी अपने क्लब के लिए लगातार पांचवें मुकाबले में गोल करने में असफल रहे। जूनियर नेमार और लुइस सुआरेज ने भी प्रशंसकों को निराश किया।  
विज्ञापन


अंतिम-4 में पहुंचा बायर्न म्यूनिख
लिस्बन में बायर्न म्यूनिख और बेनाफिका के बीच चैंपियंस लीग का दूसरा चरण भले ही 2-2 से ड्रॉ रहा हो बावजूद इसके बायर्न ने बेनाफिका को 3-2 के गोल औसत से हराकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल का पहला चरण बायर्न ने 1-0 से जीता था। दूसरे चरण के मुकाबले में बायर्न की ओर से रॉल जिमेंजेज ने 27वें जबकि कोंसिकाओ ने 77वें मिनट में किया। बेनाफिका की ओर से आर्टूरो ने विडाल ने 38वें वहीं थॉमस मूलर ने 52वें मिनट में गोल दागा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें