राजेश एस के गोल की मदद से गोकुलम केरल एफसी ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को यहां मौजूदा चैंपियन मिनर्वा पंजाब एफसी को 1-0 से हराया। राजेश ने 60वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।
यह गोकुलम की दूसरी जीत है और उसके पांच मैचों में आठ अंक हो गए हैं। वह शीर्ष पर काबिज चेन्नई सिटी एफसी से पांच अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। मिनर्वा के चार मैचों में चार अंक हैं और वह आठवें स्थान पर खिसक गया है।