भारतीय फुटबॉल टीम ने लुसोफोनिया गेम्स में मोजाम्बिक को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है।
गोवा इंडिया नाम से भारत इस गेम्स में खेल रहा है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले हॉफ में दो गोल दागे जबकि एक गोल दूसरे हॉफ में हुए।
गोवा इंडिया ने नेहरू स्टेडियम में बेहतरीन प्रदर्शन किया। गोवा इंडिया की ओर से मेल्डन डी सिल्वा ने तीसरे मिनट में, ब्रैंडन फर्नाडिज ने 40वें और माइरोन फर्नाडिज ने 50वें मिनट में गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।
दूसरी ओर, विपक्षी टीम मोजाम्बिक की ओर से डेर्सियो मोटिम्बे ने 24वें और लुईस ने 72वें मिनट में गोल कर हार के अंतर को कम किया। इस गेम्स में दोनों टीमों के बीच तीन बार मुकाबला हुआ जिसमें भारतीय टीम ने दो मैच जीते, जबकि उसे एक में हार मिली है।
भारत इस गेम्स में 26 स्वर्ण, 19 रजत और 23 कांस्य पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा। जबकि पुर्तगाल इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा। उसने 18 स्वर्ण, 11 रजत समेत कुल 36 पदक जीते।
तीसरे स्थान पर अंगोला और चौथे स्थान पर श्रीलंका रहा।