फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने 400वें मैच में मेसी ने दिया बार्सिलोना को जीत का तोहफा

Fri, 24 Jan 2014 11:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बार्सिलोना की ओर से अपना 400वां मैच खेल रहे दिग्गज स्ट्राइकर लियोनल मेसी ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोपा डेल रे क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में टीम को लेवांते के खिलाफ 4-1 की एकतरफा जीत दिला दी।
विज्ञापन


पहला हाफ बिना किसी गोल के छूटने के बाद मेसी ने मिडफील्ड में बेहतरीन प्लेमेकर की भूमिका निभाई और क्रिस्टियन टेलो को 53वें, 60वें और 86वें मिनट में शानदार पास दिए जिसे टेलो ने बखूबी गोल जाल में डाला।
विज्ञापन


हालांकि चार में से एक गोल आत्मघाती रहा। चार दिन पहले ही लेवांते ने बार्सिलोना को 1-1 की बराबरी पर रोका था।

2004 में बार्सिलोना के लिए पदार्पण करने वाले लियोनल मेसी टीम के लिए अब तक 331 गोल कर चुके हैं।

उधर, ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए लीग कप के सेमीफाइनल में संदरलैंड ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को हरा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें