फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोड के गोल से चेल्सी चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के करीब

Wed, 15 Jul 2020 06:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

ओलिवर गिरोड के गोल की मदद से चेल्सी ने नोर्विच को 1-0 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत करके चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाए। 

विज्ञापन


गिरोड ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में क्रिस्टियन पुलिसिच के क्रास पर हेडर से गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। इस जीत से चेल्सी शनिवार को शैफील्ड यूनाईटेड के हाथों 3-0 से मिली हार से उबरने में भी सफल रहा। 

इससे उसने चैंपियन्स लीग में अपना स्थान पक्का करने की उम्मीदें भी बढ़ा दी है। अब जबकि केवल दो दौर के मैच बचे हुए हैं तब तीसरे स्थान पर काबिज चेल्सी की टीम लीस्टर और मैनचेस्टर यूनाईटेड से चार अंक आगे हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेल्सी के 36 मैचों में 63 अंक हैं जबकि लीस्टर और यूनाईटेड के समान 59 अंक हैं लेकिन इन दोनों ने एक मैच कम खेला है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें