फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटाफे से मैच ड्रॉ, ला लीगा में भी खिताब से दूर हुआ बार्सिलोना

Mon, 05 May 2014 06:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना को गेटाफे ने उसी के मैदान पर खेले गए ली लीगा मैच में 2-2 से ड्रॉ पर मजबूर कर दिया जिससे बार्सिलोना पर छह साल में पहली बार किसी सत्र में खिताब से वंचित रहने का खतरा गहरा गया है।
विज्ञापन


बार्सिलोना में करीब 70 हजार दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मैच में बार्सिलोना ने दो बार बढ़त बनाई लेकिन टीम दोनों बार इसे बरकरार रखने में नाकाम रही।

बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी अर्जेंटीना के लियोनल मेस्सी ने 23वें मिनट में गोल किया लेकिन एंजल लफीता ने 37वें मिनट में बराबरी कर ली।

एलेक्सिस सांचेज ने 67वें मिनट में घरेलू टीम को आगे किया लेकिन लफीता ने फिर अतिरिक्त समय के दूसरे मिनट में गोल कर स्थानीय दर्शकों को सन्न कर दिया।

ला लीगा खिताब की रेस में एटलेटिको मैड्रिड की टीम पहले, बार्सिलोना दूसरे और रियल मैड्रिड तीसरे स्थान पर है। रियल के पास बार्सिलोना से आगे निकलने का मौका है क्योंकि अभी उसके 2 मैच शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें