जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हराया
फुलटाइम: स्कोर- जर्मनी 2ः1 स्वीडन
90+4:42 मिनटः ...और ये गोल। जर्मनी की तरफ से टोनी क्रुस ने दागा निर्णायक गोल और स्कोर 2-1 से आगे जर्मनी।
90 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म। 5 मिनट इंजरी टाइम जोड़ा गया है।
87 मिनटः जर्मनी के पास गोल करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन बॉल गोलपोस्ट के उपर से निकल गई।
82 मिनटः जर्मनी के खिलाड़ी जेरोम बोएटेंग को रेड कार्ड दिखाया गया। जर्मनी को अब 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ेगा।
80 मिनटः फुलटाइम में 10 मिनट का समय बचा है। जर्मनी लगातार एक गोल करने की फिराक में दिख रही है। वह बार-बार स्वीडन पर अटैक कर रही है, लेकिन सफल नहीं हो पा रही है।
70 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में 20 मिनट का खेल बचा है। जर्मनी इस वक्त स्वीडन पर ज्यादा भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। वह लगातार स्वीडन पर अटैक कर रही है।
56 मिनटः जर्मनी के पास एक बार फिर गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन असफल रहे।
स्कोरः स्वीडन 1ः1 जर्मनी
48 मिनटः गोल ( मार्को रेयूस 48मिनट)
-जर्मनी ने स्कोर को बराबर करने में ज्यादा वक्त नहीं लिया। दूसरा हाफ शुरू होने के तीसरे मिनट में ही गोल दागकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। वेर्नर ने 6 यार्ड से क्रॉस लगाया और रेयूस ने गेंद को अपने कब्जे में लेकर गोलपोस्ट में भेद दिया।
48 मिनटः...और ये शानदार गोल। जर्मनी की तरफ से मार्को रेयूस ने 48वे मिनट में गोलकर स्कोर को 1-1 से बराबर किया।
46 मिनटः जर्मनी ने फिर बदलाव किया। मारिो गोमेज मैदान पर आए हैं।
दूसरे हाफ का खेल शुरू
-पहले हाफ के शुरुआत में जर्मनी की टीम स्वीडन पर हावी थी, लेकिन आगे जाते-जाते स्वीडन की टीम जर्मनी पर हावी होकर शानदार गोल दाग दिया। जर्मनी की टीम निराश नजर आ रही है। इस विश्व कप में बने रहने के लिए जर्मनी को हर हाल में इस मुकाबला जीतना होगा। दूसरे हाफ में जर्मनी को किसी भी हाल में गोल करके स्वीडन पर बढ़त बनानी होगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो यहीं से जर्मनी का सफर खत्म हो जाएगा। बाकी देखना होगा कि जर्मनी दूसरे हाफ में गोल कर बढ़त बना पाती है या नहीं।
पहले हाफ का स्टैट्सः
जर्मनी
गोल करने का मौका
ऑफ टारगेट-2, ऑन टारगेट-4
कॉर्नर-4 , फाउल-6
स्वीडन
गोल करने का मौका
ऑफ टारगेट-0, ऑन टारगेट-4
कॉर्नर-1, फाउल-1
पहले हाफ का खेल खत्म। स्वीडन 1-0 से आगे।
45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म, 2 मिनट और जोड़ा गया है।
-पहले हाफ का खेल खत्म होने में महज 3 मिनट बचे हैं। क्या जर्मनी इस 3 मिनट में स्वीडन के गोल का बदला लेकर बराबरी करना चाहेंगे।
जर्मनी 0ः स्वीडन 1 ( टोइवोनेन 32वें मिनट)
32 मिनटः ...और ये गोल। स्वीडन की तरफ से टोइवोनेन ने 32वें मिनट शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
30 मिनटः जर्मनी ने रूडी के बदले इल्के
गुंडोगन को मैदान पर बुलाया।
25 मिनटः जर्मनी के खिलाड़ी सेबेस्टियन रूडी को नाक में चोट लगने की वजह से उनको बाहर किया गया है। नाक से खून बहने के कारण उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल जर्मनी 10 खिलाड़ी के साथ ही मैदान पर खेल रहे हैं। उन्होंने कोई स्थानापन्न खिलाड़ी को नहीं बुलाया गया है।
24 मिनटः अभी तक खेले गए मैच में जर्मनी के पाले में तीन बार गेंद आए, लेकिन उन्होंने बॉल को जाया किया। वहीं, स्वीडन के पास एक बार शानदार मौका था लेकिन वह भी गोल करने के नाकाम रहा।
12 मिनटः स्वीडन के पास गोल करने का बेहद सुनहरा मौका था, लेकिन जर्मनी के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।
10 मिनटः जर्मनी ने 10 मिनट के भीतर 122 पासेस किए हैं,जबकि 6 पासेस स्वीडन। जर्मनी ने आक्रामक शुरूआत की है।
8 मिनटः रयूस के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन स्वीडन के डिफेंस ने नाकाम कर दिया।
2 मिनटः जर्मनी ने पास गोल करने का शानदार मौका था। जर्मनी शुरू से ही आक्रामक खेलते हुए नजर आ रही है।
1 मिनटः मैच की शुरुआत हो चुकी है।
-राष्ट्रगान शुरू हो चुका है।
-दोनों ही टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंच चुकी हैं।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागता है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः-
जर्मनी:- मैनुएल नूएर, जोनास हेक्टर, जूलियन ड्रेज्लर, टोनी क्रूस, टिमो वेर्नर, मार्को रीयूस, थॉमस मुलर, एंटोनियो रूईडिगेर, जेरोम बोएटेंग, जोसुआ किमिच, सेबेस्टियन रूडी।
स्वीडन:- रॉबिन ओल्सन, मिकाएल लुस्टिग, विक्टर लिंडलॉफ, एंड्रियास ग्रैनक्विस्ट (कप्तान), लुडविग ऑगस्टिंसन, सेबेस्टियन लार्सन, अल्बिन एकदल, मार्कस बर्ग, एमिल फोर्सबर्ग, विक्टर क्लेसन, ओला टोवोनन।