फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 साल बाद यूरो की मेजबानी करेगा जर्मनी, तुर्की को सिर्फ एक वोट से दी मात

Fri, 28 Sep 2018 07:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जर्मनी बनाम स्वीडन
विज्ञापन

जर्मनी ने बृहस्पतिवार को यूएफा कार्यकारिणी की बैठक में तुर्की को एक वोट से मात देकर 2024 यूरो (यूरोपियन चैंपियनशिप ) की मेजबानी हासिल कर ली। 36 साल बाद एक बार फिर यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप जर्मनी में होगी।

विज्ञापन


इससे पहले वेस्ट जर्मनी ने 1988 में इसकी मेजबानी की थी। तुर्की का किसी प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करने का इंतजार और बढ़ गया। जर्मनी में होने वाले यूरो कप में 24 देश हिस्सा लेंगे और 32 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 51 मैच खेले जाएंगे।

वोटिंग के दौरान जर्मनी के पूर्व कप्तान फिलिप लाम भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हम अपने देश में एक बेहतरीन फुटबॉल पार्टी आयोजित करने वाले हैं। 2004 के बाद पहली बार 2024 में कोई एक ही देश टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। तब पुर्तगाल मेजबान था।
विज्ञापन


2020 में यह टूर्नामेंट यूरोप के 12 देशों के 12 शहर में खेला जाएगा। तुर्की ने इससे पहले 2008, 2012 और 2016 के लिए दावेदारी पेश की थी। 2020 ओलंपिक की मेजबानी भी वह टोक्यो से हार गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें