फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: जर्मनी-नीदरलैंड का दबदबा कायम! दमदार जीत के साथ दोनों टीमों ने वर्ल्ड कप का टिकट पक्का किया

Tue, 18 Nov 2025 01:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

चार बार की चैंपियन यह टीम अब 23वें विश्व कप में 21वीं बार हिस्सा लेगी। उल्लेखनीय है कि जर्मनी ने 1930 के पहले विश्व कप में हिस्सा नहीं लिया था और 1950 में उसे भाग लेने की अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद से टीम लगातार दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही है।
 
विज्ञापन
जर्मनी फुटबॉल टीम - फोटो : Instagram @dfb_team
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी ने एक बार फिर दिखा दिया कि यूरोपीय फुटबॉल में उसका कद क्यों इतना बड़ा है। सोमवार को खेले गए विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में जर्मनी ने स्लोवाकिया को 6-0 से रौंदकर अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस जीत के साथ जर्मनी ने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और विश्व कप में लगातार क्वालिफाई करने की अपनी गौरवशाली परंपरा को बनाए रखा।
विज्ञापन


चार बार की चैंपियन यह टीम अब 23वें विश्व कप में 21वीं बार हिस्सा लेगी। उल्लेखनीय है कि जर्मनी ने 1930 के पहले विश्व कप में हिस्सा नहीं लिया था और 1950 में उसे भाग लेने की अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद से टीम लगातार दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही है।
Trending Videos

पुराने प्रतिद्वंद्वी नीदरलैंड ने भी अपराजित रहते क्वालिफाई किया
जर्मनी के बाद अब नीदरलैंड ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से विश्व कप की टिकट सुनिश्चित कर ली। लुइस वान गाल की अगुवाई वाली डच टीम ने लिथुआनिया को 4-0 से हराते हुए अपने ग्रुप में अपराजित रहते शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। नीदरलैंड की टीम पोलैंड से आगे रही और यह सफलता उसके लगातार संतुलित प्रदर्शन का परिणाम है। हालांकि, डच टीम अभी तक विश्व कप खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन 1974, 1978 और 2010 में फाइनल तक पहुंचकर उसने अपनी ताकत साबित की है।

स्लोवाकिया-पोलैंड के पास बचा है आखिरी मौका
हालांकि जर्मनी और नीदरलैंड सीधे क्वालिफाई कर चुके हैं, लेकिन स्लोवाकिया और पोलैंड के लिए उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है। दोनों टीमों को अब प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका मिलेगा। प्लेऑफ का ड्रॉ गुरुवार को होगा। दिलचस्प बात यह है कि स्लोवाकिया ने ग्रुप ए के शुरुआती मैच में जर्मनी को 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। यह विश्व कप क्वालीफाइंग में जर्मनी की सिर्फ तीसरी हार थी। लेकिन इसके बाद जर्मनी ने गजब की वापसी की और लगातार पांच मैच जीतकर स्लोवाकिया को लीपज़िग में 6-0 से शिकस्त देकर शुरुआती हार का बदला चुका दिया।
विज्ञापन

अब तक यूरोप से कौन-कौन पहुंचा विश्व कप में?
जर्मनी और नीदरलैंड के अलावा इंग्लैंड, फ्रांस, पुर्तगाल, क्रोएशिया और नॉर्वे भी अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए यूरोप से क्वालिफाई कर चुके हैं। 2026 विश्व कप में हिस्सा लेने वाले यूरोपीय देशों की सूची और भी दिलचस्प होती जा रही है, और आने वाले प्लेऑफ मुकाबले इसे और रोमांचक बना देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें