फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग: बेल के दम पर रियल शीर्ष पर, रोमा को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया

Thu, 29 Nov 2018 12:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Gareth Bale
विज्ञापन

गेरेथ बेल के शानदार खेल के दम पर रियल मैड्रिड ने रोमा को चैंपियंस लीग के एकतरफा मुकाबले में 2-0 से मात देकर अपने ग्रुप जी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। पहले ही अंतिम 16 में पहुंच चुकी रियल के लिए बेल (47वें मिनट) ने एक गोल दागने के साथ ही दूसरे में मदद भी की।

विज्ञापन


उन्होंने लुकास वाजक्वेज (59वें मिनट) के गोल में शानदार क्रास भी दिया जिससे रियल ने आसान जीत दर्ज की। रोमा ने पहले हाफ में कई मौके गंवाए। सेंगिज अंडर तो सिर्फ छह गज की दूरी से गोल करने से चूक गए। फेडरिको फाजियो की गलती से बेल ने रियल मैड्रिड की ओर से पहला गोल दागा जिसके बाद रोमा की टीम कड़ी चुनौती देने में नाकाम रही। रियल मैड्रिड को पिछले हफ्ते एबार के खिलाफ हार मिली थी।

-06 गोल अब तक इस सत्र में कर चुके हैं बेल 
-15वीं बार (2003-04 के बाद से) लगातार अंतिम-16 में जगह बनाने वाली पहली टीम है रियल 
-06 में से पांच मुकाबले रियल (घर के बाहर) ने रोमा के खिलाफ जीते हैं। उसे आखिरी हार 2008 में मिली थी 

विज्ञापन

जुवेंटस और मैनचेस्टर भी अंतिम-16 में 

जुवेंटस और मैनचेस्टर यूनाईटेड ने ग्रुप एच नाकऑउट का टिकट कटा लिया। जुवेंटस ने मारियो मंजुकिच के एकमात्र गोल से वेलेंसिया को 1-0 से हराया। पहला हाफ गोलरहित ड्रॉ रहने के बाद पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास को क्रोएशिया की विश्व कप उप विजेता टीम के खिलाड़ी ने मारियो (59वें मिनट) ने गोल में पहुंचाकर जुवेंटस की जीत सुनिश्चित की।

इटली की चैंपियन टीम को अंतिम-16 में क्वालिफाई करने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत थी। इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाईटेड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में यंग ब्वायज को 1-0 से हराया, जिससे वेलेंसिया की टीम नाकऑउट की दौड़ से बाहर हो गई। बायर्न म्यूनिख भी बनेफिका को 5-1 से हराकर लगातार 11वीं बार अंतिम-16 में पहुंच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें