फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल ने रियल के लिए दागा सौवां गोल, मैड्रिड को 3-1 से दी मात

Sun, 10 Feb 2019 11:18 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Gareth Bale
विज्ञापन

गेरेथ बेल के सौवें गोल और कैसमिरो व सर्जियो रोमास के गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने ली लीगा में एटलेटिको मैड्रिड को 3-1 से मात देकर तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अब रियल और शीर्ष पर चल रहे चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना के बीच पांच अंकों का फासला रह गया है। बार्सिलोना के 50 और रियल के 45 अंक है। हार से एटलेटिको 44 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है। 

विज्ञापन


कैसमिरो ने दिलाई बढ़त : कैसमिरो ने खेल शुरू होने के 16 मिनट के भीतर ही गोल कर रियल मैड्रिड को बढ़त दिला दी। हालांकि उसकी यह बढ़त नौ मिनट ही रही। एंटोनी ग्रीजमैन (25वें मिनट) ने गोल कर एटलेटिको को एक-एक की बराबरी दिला। रोमास ने 42वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर रियल की बढ़त 2-1 और बेल ने 74वें मिनट में इसे 3-1 कर दिया। वेल्स के स्टार खिलाड़ी बेल का यह रियल के लिए 217 मैचों में सौवां गोल है। 
विज्ञापन


-07 पिछले मैचों में यह रियल मैड्रिड की छठी जीत है, एक मुकाबला ड्रॉ रहा है  
-14वीं जीत है यह रियल की इस सत्र में ला लीगा में 23 मैचों में। तीन मैच ड्रॉ रहे हैं, जबकि छह में उसे हार मिली है 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें