फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैत्री मैच: भारतीय महिला फुटबॉल टीम की लगातार दूसरी हार, कड़े मुकाबले में बेलारूस से भी हारी

Thu, 08 Apr 2021 09:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद
विज्ञापन
भारत बनाम बेलारूस - फोटो : twitter@IndianFootball
विज्ञापन

भारतीय महिला फुटबॉल टीम को करीबी मुकाबले में बेलारूस के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। ताशकंद के एजीएमके स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैत्री मुकाबले में भारतीय टीम ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन अंत में उसे हार झेलनी पड़ी। दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया लेकिन बेलारूस की टीम भारतीय खिलाड़ियों पर भारी पड़ी। 

विज्ञापन

गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में पहले हाफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं लेकिन दूसरे हाफ में बेलारूस की तरफ से पहला गोल शुप्पो नस्तास्या ने 66वें मिनट में दागा। इसके बाद 76वें मिनट में पिलिपेंका हना ने भी एक गोल किया। इसके साथ ही बेलारूस ने भारत के खिलाफ 2-0 की बढ़त ले ली। हालांकि आखिरी के समय में भारत की तरफ से संगीता बास्फोर ने गोल कर इस अंतर को कम किया।  
विज्ञापन




भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है, इससे पहले पिछले मैच में उसे उज्बेकिस्तान के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें