फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Ligue 1: सेंट एटिन्ने-पीएसजी मैच के दौरान नेमार के टखने में लगी भयंकर चोट, देखें वीडियो

Mon, 29 Nov 2021 09:05 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंट एटिन्ने और पेरिस सेंट जर्मेन के बीच फ्रेंच लीग 1 के तहत खेले गए मैच के दौरान पीएसीज के खिलाड़ी नेमार चोटिल हो गए।.जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। इस मुकाबले में पीएसजी ने सेंट एटिन्ने को 3-1 से हराया। 
विज्ञापन
मैच के दौरान चोटिल हुए नेमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को फ्रेंच लीग वन में सेंट एटिन्ने और पेरिस सेंट जर्मेन के बीच खेले गए मैच के दौरान ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार चोटिल हो गए। गेंद पर नियंत्रण करने के प्रयास में वह एटिन्ने के खिलाड़ी से खतरनाक ढंग से टकरा गए जिसके चलते उनके पैर का टखना मुड़ गया। चोट इतनी भयंकर थी कि वह खड़े भी नहीं हो पाए और दर्द के मारे मैदान पर कराहने लगे बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर से बाहर ले जाएगा। 

विज्ञापन


चोट कितनी गंभीर अभी स्पष्ट नहीं

नेमार के यह चोट मैच के अतिम मिनटों में लगी जब उनका घुटना विपक्षी टीम खिलाड़ी के पैर के नीचे आ गया। नेमार को लगी यह चोट कितनी खतरनाक है, वह कितने आगामी मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे फिलहाल पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से इसके बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। 


मेसी की मदद से जीता पीएसजी

सेंट एटिन्नेट के खिलाफ खेले गए मैच में पीएसजी के मेसी ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भले ही वह कोई गोल नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने टीम के लिए तीन गोल में मदद की जिसके चलते पीएसजी ने  सेंट एटिन्ने को 3-1 से हराया। पीएसजी के लिए सबसे ज्यादा दो गोल मारकिन्हों ने किए। उन्होंने पहला गोल 45वें मिनट में दागा। इसके बाद 90वें मिनट में वह दूसरा गोल करने में सफल रहे। वहीं एजेंल डि मारिया ने खेल के 79वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन


ऐसा रहा मुकाबला

सेंट एटिन्ने ने शुरुआत से इस मैच में दबदबा बनाया। खेल के 23वें मिनट में डेनिस बौआंगा ऑफ साइट के खिलाड़ी को छकाते हुए गोल दागा। करीब 42 मिनट बाद पीएसजी के मेसी ने गोल असिस्ट किया और मारकिन्हों ने गोलकीपर को धता बताते हुए बराबरी का गोल कर दिया। इसके बाद पीएजी के एंजेल डि मारिया ने 79वे मिनट में गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। वहीं 90वें मिनट में एक बार फिर मारकिन्हों ने गोल कर पीएसजी की जीत सुनिश्चित कर दी। इस मुकाबले में पेरिस सेंट जर्मेन ने सेंट एटिन्ने को 3-1 से हराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें