फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः फ्रेंच फुटबॉल क्लब के डॉक्टर ने की खुदकुशी, संक्रमित होने के बाद चले गए थे डिप्रेशन में

Mon, 06 Apr 2020 01:01 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में डर का महौल बन गया है। लगातार इसके संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसी डर के चलते फ्रांस के फुटबॉल क्लब रीम्स के डॉक्टर बर्नार्ड गोंजालेज ने खुदकुशी कर ली। वो 60 साल के थे। सूत्रों की मानें तो बर्नार्ड कोरोना से संक्रमित थे। इसके कारण वे डिप्रेशन में चले गए थे।

विज्ञापन


बर्नार्ड 20 साल से क्लब के साथ जुड़े हुए थे। रीम्स शहर के मेयर अर्नाड रॉबिने ने कहा कि बर्नार्ड की खुदकुशी से मुझे झटका लगा है। मैं उन्हें कई सालों से जानता था। बर्नार्ड ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उन्होंने खुद को कोरोना संक्रमित होने की बात लिखी है। 

फ्रांस के फुटबॉल टूर्नामेंट लीग-1 के क्लब रीम्स ने बयान जारी कर कहा कि बर्नार्ड के निधन से खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि रीम्स शहर के लोगों को भी गहरा सदमा लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें