फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाकेदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में फ्रांस

Tue, 01 Jul 2014 11:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 1998 में फुटबॉल के महाकुंभ की सिरमौर बनी फ्रांस की टीम ने एक बार फिर खिताब जीतने के अपने अभियान को मजबूती से आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


फुटबॉल वर्ल्ड कप के सोमवार को हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में खिताब की मजबूत दावेदार फ्रांस ने नाइजीरिया को 2-0 से हराकर शान से अंतिम-आठ में जगह पक्की कर ली।

पूर्व चैंपियन फ्रांस के लिए पोग्बा ने 79वें मिनट में गेंद को जाल में उलझाया, जबकि जोसफ योबो ने आत्मघाती गोल कर फ्रांस की बढ़त को दोगुनी कर दिया।

फ्रांस ने बहाया जमकर पसीना

पहले हाफ में हालांकि दोनों टीमों को बराबर के मौके मिले, लेकिन किसी भी खिलाड़ी का कोई भी प्रयास गोल में नहीं बदल सका। मगर दूसरे हाफ में जैसे ही दोनों टीमें मैदान में उतरीं, खेल की रफ्तार अचानक तेज हो गई।

70वें मिनट में फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर करीम बेंजेमा के जोरदार प्रयास को नाइजीरिया के विक्टर मोसेस ने बड़ी खूबसूरती से बचा लिया।

77वें मिनट में फ्रांस को गोल करने का एक और अवसर मिला जब योहान कोबाए की किक पर गेंद गोलपोस्ट से टकराकर दूर चली गई। इसके बाद का तो सारा खेल मानो नाइजीरिया के खेमे में ही हुआ।

नाइजीर‌िया के ल‌िए सारे दरवाजे बंद

79वें मिनट में बेंजेमा का हेडर गोलपोस्ट से टकरा गया, लेकिन इस पर मिले कॉर्नर पर फ्रांस का खाता खुल गया, जब पोग्बा का जोरदार हेडर नाइजीरिया के गोलपोस्ट में जा समाया।

इसके बाद फ्रांस की टीम और अधिक आक्रामक हो गई और उसे इसका फल भी मिला जब अतिरिक्त समय में जोसफ योबो ने आत्मघाती गोल कर नाइजीरिया के लिए सारे दरवाजे बंद कर दिए।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोस्टा रिका

कोस्टा रिका ने यूनान को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। स्टॉपेज टाइम तक बराबरी पर रहने के बाद कोस्टा रिका ने पेनल्टी शूटआउट में बाजी मारते हुए इतिहास रच दिया।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी थी।

कोस्टा रिका के गोलकीपर काइलर नेवोस ने थियोफैनिस गेकास के चौथे किक को एक हाथ से रोका और फिर माइकल उमाना ने जबरदस्त गोल से मध्य अमेरिकी टीम को अंतिम आठ में पहुंचा दिया। कोस्टा रिका इससे पहले 1990 में टूर्नामेंट के अंतिम 16 तक पहुंचा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें