फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटआउट से हुआ फैसला, क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोस्टा रिका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजील में खेले जा रहे वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को दूसरे दौर के दूसरे मुकाबले में कोस्टा रिका ने ग्रीस को पेनाल्टी शूट आउट में 5-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन


अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना नीदरलैंड्स से होगा। इससे पहले नीदरलैंड्स ने रविवार को ही खेले गए पहले मुकाबले में मैक्सिको को 2-1 से मात दी थी।

कोस्टा रिका और ग्रीस के बीच बेहद रोमांचक संघर्ष हुआ। दर्शकों को पहले गोल के लिए मध्यांतर के बाद तक इंतजार करना पडा।

मैच का पहला गोल खेल के 52वें मिनट में कोस्टा रिका के ब्रायन रूइज ने किया। इसके बाद निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हुआ।
Trending Videos

पेनाल्टी किक पर फैसला

जब ऐसा लग रहा था कि इस एकमात्र गोल की बदौलत कोस्टा रिका अंतिम आठ में पहुंच जाएगा तभी निर्धारित समय के अतिरिक्त समय में ग्रीस के सोकराटिस पापास्थाथोपाउलोस ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

उसके बाद अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं।

आखिरकार मैच का फैसला पेनाल्टी किक के आधार पर हुआ। पेनाल्टी शूट-आउट में कोस्टा रिका के बोर्गेस, रूइज, गोंजालेज, कैम्पबेल और यूमाना ने गोल करने में कोई गलती नही की।

दूसरी तरफ ग्रीस के खिलाड़ी पेनाल्टी किक को गोल में बदलने में कमजोर साबित हुए।
विज्ञापन

कोस्टा रिका के गोलकीपर रेयलोर बने हीरो

कोस्टा रिका के गोलकीपर रेयलोर नावास ने कमाल के बचाव करते हुए ग्रीस के शुरुआती 3 खिलाड़ियों मितरोगलोउ, क्रिस्टोडोउलोपाउलोस और होलेबास की पेनाल्टी किक को बेकार कर दिया।

ग्रीस की ओर से जेकास ही पेनाल्टी किक को गोल में बदल सके लेकिन तब तक बाजी उनके हाथ से निकल चुकी थी। इस तरह से कोस्टा रिका ने पहली बार वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। वैसे कोस्टा रिका ने इस वर्ल्ड कप के पहले दौर में उरुग्वे को 3-1 से और इटली को 1-0 से हार का पाठ पढ़ाया था, वहीं इंग्लैंड को बराबरी पर रोका था।

अब क्वार्टर फाइनल में उनकी रक्षा पंक्ति और नीदरलैंड्स के आक्रमण के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें