फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा के पूर्व उम्मीद्वार ने एशियाई फुटबॉल के चुनाव को रद्द करने की मांग की

Wed, 01 Jul 2020 09:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फीफा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फीफा परिषद के लिए एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के चुनावों को रद्द घोषित करने की अपील पर खेलों की शीर्ष अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई।

विज्ञापन


खेल पंचाट (सीएएस) ने कहा कि मालदीव की फुटबॉल अधिकारी मरियम मोहम्मद ने आग्रह किया है कि अप्रैल 2019 में एशियाई फुटबॉल परिसंघ कांग्रेस के चुनाव परिणामों को रद्द कर देना चाहिए।

मरियम ने दावा किया कि एशियाई फुटबॉल संस्था ने अपनी चुनाव संहिता का ही पालन नहीं किया और लिंग समानता से जुड़े एक कानून का उल्लंघन किया। सीएसए का फैसला आने में कई सप्ताह लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीफा की 37 सदस्यीय परिषद में एशिया के सात प्रतिनिधि है जिनमें एएफसी के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा भी शामिल हैं। इन सभी को 15 महीने पहले चुना गया था। मरियम महिलाओं के लिए आरक्षित फीफा सीट की उम्मीद्वार थी। इस पर बांग्लादेश की महफुजा अख्तर किरन को चुना गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें