फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो ने जुवेंटस को जिताया, फर्नांडिस के दो गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड की उम्मीद बरकरार

Wed, 01 Jul 2020 03:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सीरी ए में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लंबी दूरी से किए गए शानदार गोल की मदद से जुवेंटस ने निचले दर्जे में खिसकने की कगार पर खड़ी जिनोआ को 3-1 से हरा दिया। रिकॉर्ड लगातार नौवां खिताब जीतने की कोशिश में जुटी जुवेंटस अब लाजियो से चार अंक आगे है।

विज्ञापन


लाजियो ने तोरिनो को 2-1 से हराया। नपोली के हाथों इटालियन कप फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हारने के बाद से जुवेंटस ने अपने सारे मैच जीते हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच खेल बहाल होने के बाद रोनाल्डो का यह पहला फील्ड गोल था, उन्होंने पिछले दो मैचों में पेनल्टी पर गोल किए। अब इस सत्र में सीरि ए के 25 मैचों में उनके 24 गोल हो गए हैं।

मैनचेस्टर यूनाईटेड की संभावनाएं बरकरार
इधर इंग्लिश प्रीमियर लीग में ब्रूनो फर्नांडिस के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ब्राउटन को 3-0 से हराकर चैंपियंस, लीग फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने की अपनी संभावनाएं प्रबल कर ली। इस साल जनवरी में क्लब से जुड़े फर्नांडिस कोरोना वायरस महामारी के बीच खेल बहाल होने के बाद से अब तक प्रीमियर लीग के तीन मैचों में दो गोल कर चुके हैं। यूनाइटेड अब पांचवें स्थान पर है। मैनचेस्टर सिटी पर दो सत्र का यूरोपीय प्रतिबंध अगर लागू रहता है तो वह चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई कर लेगी। ब्राइटन निचले दर्जे में खिसकने से छह अंक ऊपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें