फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज: कोलन ट्यूमर की समस्या से जूझ रहे पूर्व फुटबॉलर पेले, साओपोलो के अस्पताल में भर्ती

Thu, 09 Dec 2021 09:23 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्राजील के पूर्व महान फुटबॉलर पेले को कोलन ट्यूमर की समस्य के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साओपोलो के अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि पेले की हालत स्थिर है। 
विज्ञापन
ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर पेले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले को कोलन ट्यूमर की समस्या के चलते इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेले की देखरेख कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि पहले से ही पहचाने गए कोलन ट्यूमर उनकी नई समस्या है। ब्राजील को तीन बार फुटबॉल विश्व कप जिताने वाले पेले को साओपोलो के अल्बर्ट आइंसटीम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें इसी वर्ष कोलन ट्यूमर की समस्या हुई थी।  

विज्ञापन


पेले की हालत स्थिर

पेले की देखरेख कर रही मेडिकल टीम का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और ऐसी उम्मीद की जा रहा रही है कि उन्हें आगामी कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। पेले ने बवीते 4 सितंबर को ट्यूमर की सर्जरी करवाई, एक महीना अस्पताल में बिताने के बाद घर में उनकी कीमोथेरेपी की गई। 

फुटबॉल के महान खिलाड़ी हैं पेले

पेले का शुमार दुनिया के महान फुटबॉलरों में किया जाता है। उनका असली नाम एडसन अरांटिस डो नैसिमेंटो है। हाल के वर्षों में में उनका स्वास्थ्य काफी खराब रहा है जिसके चलते उन्होंने लंबा समय अस्पताल में बिताया है। वह फुटबॉल  इतिहास का पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंन अपने देश ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया। उनके रहते ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता। 1958 में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में दो गोल दागे थे। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय करियर में दागे 77 गोल

पेले का फुटबॉलें करियर शानदार रहा। उन्होंने तीन बार अपनी टीम को विश्व चैंपियन  बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अगर देखा जाए तो उन्होंने 77 गोल दागे हैं। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में गोल करने वाले खिलाड़ियों में आज भी 10वें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें