ऑस्ट्रियाई फुटबॉल कोच अल्फ्रेड रेडल
- फोटो : twitter@@affsuzukicup
ऑस्ट्रियाई फुटबॉल टीम के पूर्व अल्फ्रेड रिडेल का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। ऑस्ट्रियाई फुटबाल महासंघ ने मंगलवार को कहा कि एक लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात रिडेल का निधन हो गया।
रीडल ने एक स्ट्राइकर के तौर पर ऑस्ट्रिया के लिए चार मैच खेले थे। उन्होंने 1990 और 1991 में आठ मैचों के लिए ऑस्ट्रिया को कोचिंग दी थी। रीडल बाद में ईरानी राष्ट्रीय टीम के खेल निदेशक के तौर पर जुड़े और लिकटेंस्टीन, वियतनाम, फिलिस्तीन, लाओस और इंडोनेशिया को कोचिंग देने के साथ-साथ उत्तरी अफ्रीका और एशिया के क्लबों के साथ भी काम किया।