फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान फुटबॉलर पेले की तबीयत नाजुक

Fri, 28 Nov 2014 05:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबॉल जगत के महानतम फुटबॉलरों में शुमार पेले की हालत नाजुक बनी हुई हैं वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


74 साल के ब्राजीलियन सुपरस्टार फुटबॉलर पेले को गुरुवार को साओ पाओलो हॉस्पिटल की स्पेशल केयर यूनिट में भ
र्ती कराया गया। पेशाब संबंधी बीमारी से ग्रसित होने के 3 दिन बाद उन्हें स्पेशल यूनिट में रखा गया।

अल्बर्ट आइंस्टीन हॉस्पिटल के एक अधिकारी ने कहा कि पेले अभी हॉस्पिटल में हैं। उनकी बेहतर देखभाल के लिए उन्हें स्पेशल केयर यूनिट में भेजा गया है। पेले का 13 नवंबर को किडनी में पथरी होने के कारण ऑपरेशन किया गया था, जिसके 2 दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन बाद में उन्हें फिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

हालांकि मीडिया में उनके बीमार होने संबंधी खबर तेजी हर ओर फैलने के बाद पेले ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि उनकी बीमारी बहुत खतरनाक नहीं है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर गंभीर रूप से बीमार होने से इनकार किया और कहा कि उनकी स्थिति बहुत खराब नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, "मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं। आज मुझे केयर यूनिट में नहीं रखा गया था। मैं निजी कारणों से आराम से हॉस्पिटल के एक स्पेशल कमरे में शिफ्ट हो गया हूं।"

पथरी का ऑपरेशन होने के कुछ दिन बाद ही उन्हें पेशान संबंधी परेशानी होने के बाद सोमवार को फिर से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तीन बार के वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे पेले तभी से हॉस्पिटल में हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने प्रशंसकों को उनका ध्यान रखने के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, "आप सभी का प्यार और समर्थन पाकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। और ऊपरवाले का आशीर्वाद है कि कुछ भी गंभीर स्थिति नहीं है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें