ट्रंप ने की रोनाल्डो की प्रशंसा, बेटे बैरन भी हुए प्रभावित
अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने विशेष रूप से रोनाल्डो का जिक्र किया और बताया कि उन्होंने सुपरस्टार फुटबॉलर को अपने बेटे बैरन से मिलवाया। ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'बैरन आपसे मिलकर काफी प्रभावित हुआ है। मुझे लगता है कि अब वह अपने पिता का थोड़ा और सम्मान करता है क्योंकि मैंने उसे आपसे मिलवाया।' रोनाल्डो 2014 के बाद शायद ही कभी अमेरिका आए हों, इसलिए यह उनका एक दुर्लभ यूएस विजिट माना जा रहा है।