फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी का पहले मुकाबले में खेलना संदिग्ध, 13 जून को मालोर्का से बार्सिलोना का पहला मैच  

Fri, 05 Jun 2020 05:42 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स,डेस्क, अमर उजाला,मैड्रिड

सार

  • कोरोना के बाद ला लीगा में 13 जून को मालोर्का से होगा बार्सिलोना का पहला मैच 
  • 19 गोल अब तक लीग में इस सत्र में दाग चुके हैं मेसी, जबकि 12 में मदद की   
  • 58 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है बार्सिलोना
विज्ञापन
लिओनेल मेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लियोनल मेसी ने बार्सिलोना की टीम के साथ अभ्यास नहीं किया। इससे उनके अगले सप्ताह से शुरू हो रही ला लीगा के पहले मैच में खेलना संदिग्ध है। बार्सिलोना ने हालांकि कहा कि मेसी को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने सिर्फ जिम में समय बिताने को प्राथमिकता दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मामला कुछ और है।

विज्ञापन


अर्जेंटीना के 32 वर्षीय इस फुटबॉलर की जांघ की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव है। उनकी चोट की वास्तविक स्थिति का पता करने के लिए उनका परीक्षण किया गया। बार्सिलोना ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की। टीम अब शुक्रवार से दोबारा अभ्यास पर करेगी।

मेसी का बार्सिलोना के 13 जून को मालोर्का के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना संदिग्ध है। कोरोना के बाद यह बार्सिलोना का पहला मैच होगा। ला लीगा तीन माह बाद 11 जून से सेविला और रियल बेंटिस के मुकाबले के साथ शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें