फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: हाना इंग्लिश पुरुष फुटबॉल क्लब की पहली महिला कोच बनीं, जानें पूरा मामला

Thu, 06 Jul 2023 03:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर।

सार

इंग्लैंड महिला फुटबाल में यूरोपियन चैंपियन है और मई में हुए एफए कप के फाइनल में वेंबले स्टेडियम में 77 हजार से अधिक दर्शक महिला फुटबॉल का फाइनल देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Football, Hana, became the, first female coach, English mens football club, know the whole matter - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड में महिला फुटबॉल की लोकप्रियता में वृद्धि होती जा रही है, लेकिन इंग्लिश फुटबॉल में यह पहली बार हुआ है जब किसी पेशेवर पुरुष क्लब के हेड कोच की जिम्मेदारी महिला को दी है। इंग्लैंड के चतुर्थ डिवीजन क्लब फॉरेस्ट ग्रीन रोवर्स ने हाना डिंगले को अपनी टीम के हेड कोच नियुक्त किया है।
विज्ञापन


हाना पहले से ही क्लब की अकादमी की इंचार्ज थीं और उन्हें कोच डंकन फर्ग्यूसन के जाने के बाद टीम के केयर टेकर कोच की जिम्मेदारी भी दे दी गई। फॉरेस्ट ग्रीन के चेयरमैन डेल विंस ने कहा कि बात शायद पुरुष फुटबाल की हो रही है, लेकिन हमने यह नियुक्त योग्यता के आधार पर की है। हम नई शुरुआत कर रहे हैं और हाना इंग्लिश फुटबाल की पहली महिला हेड कोच होंगी। हाना का कहना है कि वह अपने करियर के इस अगले पड़ाव को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

इंग्लैंड महिला फुटबाल में यूरोपियन चैंपियन है और मई में हुए एफए कप के फाइनल में वेंबले स्टेडियम में 77 हजार से अधिक दर्शक महिला फुटबॉल का फाइनल देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें