फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: एटलेटिको मैड्रिड ने इटली के जियाकोमो रास्पाडोरी के साथ करार किया, जानें

Tue, 12 Aug 2025 03:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

रास्पाडोरी ने 2021 में 21 साल की उम्र में इटली की सीनियर टीम की तरफ से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में डेब्यू किया और वह उस यूरोपीय चैंपियनशिप में खेले, जिसे इटली ने जीता।
विज्ञापन
रास्पाडोरी - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के फुटबॉल क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने इटली के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जियाकोमो रास्पाडोरी के साथ अनुबंध किया है जो अभी तक नेपोली की तरफ से खेल रहे थे। इस 25 वर्षीय फॉरवर्ड ने अपना मेडिकल परीक्षण पास कर लिया और उन्होंने स्पेनिश टीम के साथ पांच साल का अनुबंध किया है।
विज्ञापन





एटलेटिको ने सोमवार को कहा, 'इटली का यह खिलाड़ी बहुमुखी प्रतिभा का धनी है। वह अग्रिम पंक्ति के अलावा मध्य पंक्ति में भी खेल सकता है।' रास्पाडोरी ने 2022 में नेपोली के साथ करार किया और अपने पहले सत्र और फिर 2024-25 में क्लब के साथ सीरी ए खिताब जीता। उन्होंने नेपोली की तरफ से 109 मैच खेले और 18 गोल किए।




उन्होंने 2021 में 21 साल की उम्र में इटली की सीनियर टीम की तरफ से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में डेब्यू किया और वह उस यूरोपीय चैंपियनशिप में खेले, जिसे इटली ने जीता। उन्होंने अभी तक इटली की तरफ से 40 मैच खेले हैं, जिनमें नौ गोल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें