फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: अंडर-20 महिलाओं के लिए 25,000 डॉलर के इनाम की घोषणा, एआईएफएफ ने किया एलान

Mon, 11 Aug 2025 08:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 का आयोजन अप्रैल 2026 में थाईलैंड में होना है।
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को अंडर-20 महिला टीम को 2006 के बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए क्वालिफाई करने पर 25,000 डॉलर की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन


अंडर-20 महिला टीम सात अंक के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर रही और रविवार को यंगून में मेजबान म्यांमार पर 1-0 की जीत के साथ अपने अभियान का समापन किया। पूजा ने 27वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। टीम ने इससे पहले इंडोनेशिया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला था और तुर्कमेनिस्तान को 7-0 से हराया था। भारत ने क्वालिफायर में एक भी गोल नहीं खाया।

एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 का आयोजन अप्रैल 2026 में थाईलैंड में होना है। एआईएफएफ ने इसका श्रेय भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से ‘पिछले कुछ वर्षों में निरंतर योजना और विकासात्मक प्रयासों’ को दिया है।
विज्ञापन


एआईएफएफ की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अस्मिता महिला फुटबॉल लीग जैसी पहल ने जमीनी स्तर पर ढांचे को मजबूत किया है जिसके परिणामस्वरूप पिछले वर्ष पंजीकृत महिला फुटबॉलरों की संख्या में ‘232% की वृद्धि’ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें