फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL 2019: मुंबई-नार्थईस्ट ने खेला ड्रॉ, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ मैच

Wed, 27 Nov 2019 10:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
football in india
विज्ञापन

मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सत्र में मेजबान नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी को बुधवार को उसके घरेलू मैदान पर 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। इस ड्रॉ मैच से हालांकि दोनों टीमों को तालिका में अपने स्थान में सुधार करने का मौका मिला। नार्थईस्ट युनाइटेड चौथे जबकि मुंबई की टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच के चारों गोल पहले हाफ में हुए जबकि दूसरे हाफ में किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में हालांकि मुंबई मेजबान टीम पर भारी रही लेकिन नार्थईस्ट उसे गोल करने से रोकने में सफल रहा। मैच की पहली सफलता मेजबान टीम को मिली। नौवें मिनट में ही पानागियोतिस त्रियादिस ने मुंबई की खराब डिफेंस का फायदा उठाते हुए गोल कर नार्थईस्ट को 1-0 से आगे कर दिया।

यूनान के इस खिलाड़ी ने दाएं कोने से बेहतरीन कोण बना गेंद को पोस्ट को बाएं कोने में डाल अपनी टीम को आगे कर दिया। अमिने शेरेमिती ने मैच में मुंबई का खाता खोला। उन्होंने 23वें मिनट में स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके 10 मिनट बाद पाउलो मचाडो की फ्री किक पर शेरमिती ने छह गज की दूरी से बाइसिकल किक से दर्शनीय गोल कर मुंबई को 2-1 से आगे कर दिया।पिछड़ने के बाद नार्थईस्ट की टीम ने धैर्य नहीं खोया और 42वें मिनट में असामोह ज्ञान के गोल से नार्थईस्ट ने बराबरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें