हैदराबाद एफसी ने सोमवार को हराकर चेन्नईयिन एफसी ने सीजन का पहला मुकाबला जीता है। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नईयिन एफसी ने हैदराबाद को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चेन्नईयिन की तरफ से आंद्रे ने 90+2वें मिनट में गोल किया, जबकि नेरिजुस वल्सकिस ने 90+6वें मिनट में दूसरा गोल किया। वहीं, हैदराबाद की ओर से मैथ्यू किलगालौन ने 90+5वें मिनट में गोल किया।