फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: कनाडा के गोलकीपर पर तंज कसने पर क्रोएशिया के खिलाफ होगी जांच, जानें पूरा मामला

Tue, 29 Nov 2022 10:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

बोर्जन के परिवार ने 1995 में वह इलाका छोड़ दिया था जिस पर बाद में क्रोएशियाई सैनिकों ने कब्जा कर लिया था। सर्बियाई वहां से ट्रेक्टर पर भागे थे।
विज्ञापन
क्रोएशिया टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा ने क्रोएशिया के समर्थकों के कनाडा के सर्बियाई मूल के गोलकीपर के खिलाफ फब्तियां कसने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत जांच शुरू कर दी है। फीफा ने कहा है कि क्रोएशियाई समर्थकों के बर्ताव को लेकर क्रोएशियाई सॉकर फेडरेशन के खिलाफ मामला है।
विज्ञापन


उस पर जुर्माना लग सकता है। इस मामले में वैश्विक संस्था ने भेदभाव नियमों का हवाला दिया है। कनाडा के गोलकीपर मिलन बोर्जन का जन्म क्रोएशिया के उस सर्बियाई क्षेत्र में हुआ था जिसके कारण टकराव के बाद 1990 में युगोस्लाविया विभक्त हो गया था।

बोर्जन के परिवार ने 1995 में वह इलाका छोड़ दिया था जिस पर बाद में क्रोएशियाई सैनिकों ने कब्जा कर लिया था। सर्बियाई वहां से ट्रेक्टर पर भागे थे। रविवार को कनाडा मैच हार गया। क्रोएशियाई समर्थक एक बैनर लिए थे जिस पर ट्रेक्टर बना था और नारा लिखा था जिसमें बोर्जन को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें