फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो ने जीता दिल: वेनेजुएला भूकंप के पीड़ित बच्चे को भेजा भावुक संदेश, मैच देखने और मिलने का आमंत्रण दिया

Sat, 04 Jul 2026 07:39 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुआस्टन

सार

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जून 2026 में वेनेजुएला भूकंप के एक पीड़ित बच्चे, एंड्रेस मिलेस के लिए वीडियो संदेश भेजकर उसे मैच देखने का न्योता दिया। इस त्रासदी में एंड्रेस ने अपना परिवार और पैर खो दिया था। उसकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रोनाल्डो ने यह भावुक कदम उठाया।
विज्ञापन
रोनाल्डो - फोटो : FIFA.COM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने वेनेजुएला के एक छोटे बच्चे एंड्रेस मिलेस के लिए एक बेहद भावुक वीडियो संदेश भेजा है। एंड्रेस पिछले महीने आए विनाशकारी भूकंप में चमत्कारिक रूप से बच तो गए, लेकिन इस त्रासदी में उन्होंने अपने परिवार और अपना एक पैर खो दिया। पुर्तगाल के कप्तान ने इस युवा प्रशंसक को ठीक होने के बाद अपना एक मैच देखने और व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

विश्व कप में पुर्तगाल का सफर जारी
यह भावुक कर देने वाला कदम रोनाल्डो द्वारा पुर्तगाल को फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में पहुंचाने के बाद आया है, जहां पुर्तगाल ने क्रोएशिया के खिलाफ 2-1 से शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी। एंड्रेस के लिए रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में पांच बार के बैलन डी'ओर विजेता ने हौसला बढ़ाने वाले शब्द कहे और इस युवा फैन से एक यादगार मुलाकात का वादा किया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने वीडियो में कहा, हैलो एंड्रेस, आप कैसे हो? मैं यह वीडियो आपको गले लगाने के लिए बना रहा हूं। मुझे पता है कि आप मेरे एक सुपरफैन हो। जब आप ठीक हो जाओगे, तो मैं आपको अपना एक मैच देखने और उसका आनंद लेने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं, ठीक है? मुझे आपसे मिलकर बहुत खुशी होगी। एक झप्पी, मेरे दोस्त।

मलबे में दबा रहा था मासूम, खो दिया सब कुछ
रिपोर्ट्स के अनुसार, रोनाल्डो को जब एंड्रेस की कहानी के बारे में पता चला तो वे उसे पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम की एक ऑटोग्राफ की हुई जर्सी भी भेज रहे हैं। यह युवा वेनेजुएला का बच्चा जून 2026 में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब गया था, जिसके बाद बचावकर्मियों ने उसे जिंदा बाहर निकाला। हालांकि वह बच तो गया, लेकिन इस आपदा में उसने अपने पूरे परिवार को हमेशा के लिए खो दिया। गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों को उसका एक पैर भी काटना पड़ा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी इच्छा
अस्पताल में इलाज के दौरान, एंड्रेस ने बताया था कि भूकंप में उसका स्टिकर एल्बम खो जाने के बाद अब उसकी सबसे बड़ी इच्छा क्रिस्टियानो रोनाल्डो का 'पैनिनी वर्ल्ड कप स्टिकर' पाने की है। उसकी यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद हजारों फुटबॉल फैंस ने रोनाल्डो को टैग करना शुरू कर दिया ताकि यह बात पुर्तगाल के कप्तान तक पहुंच सके। फैंस की यह कोशिश रंग लाई और रोनाल्डो ने इस पर बेहद खास और व्यक्तिगत अंदाज में प्रतिक्रिया देकर सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें