फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने वाली 31वीं टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, पेरू को शूटआउट में 5-4 से हराया

Tue, 14 Jun 2022 11:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल रेयान (कतर)

सार

  • अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में पेरू को शूटआउट में 5-4 से हराया।
  • 05 बार विश्व कप फुटबॉल के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया क्वालिफाई। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में पेरू के पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर पांचवीं बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालिफाई किया। नवंबर में कतर में होेने वाले फीफा विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया 31वीं टीम बनी। दोनों टीमें अहमद बिन स्टेडियम में खेले गए मैच में नियमित और अतिरिक्त समय में गोल करने में नाकाम रही, जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो गोलकीपर एंड्यू रेडमायने रहे, जिन्हें अतिरिक्त समय में कप्तान मैट रेयान की जगह भेजा गया था। उन्होंने पेरू के खिलाड़ी एलेक्स वलेरा की आखिरी पेनाल्टी को बचाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 
Trending Videos

इससे पहले जब दोनों टीमें मैदान में उतरी तो पहले हॉफ में दोनों टीमों ने गोल करने के मौके गंवाए। दूसरे हॉफ में पेरू ने दबाव बनाते हुए कई हमले किए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर पाए। 82वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के अदजिन हस्टिन ने एक आक्रामक शॉट लगाया लेकिन पेरू के गोलची ने शानदार बचाव कर मैच को शूटआउट में खींच लिया।

2006 के बाद से से लेकर विश्व कप के लिए हर बार क्वालिफाई करने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम का यह पांचवां विश्व कप होगा। ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप डी में फ्रांस, डेनमार्क और ट्यूनीशिया के साथ रखा गया है। 22 नवंबर को उसकी पहली भिड़ंत फ्रांस से होगी। रेडमायने ने कहा कि मैं कोई हीरो नहीं हूं। मैंने भी प्रत्येक की तरह अपनी भूमिका निभाई। जीत का श्रेय नहीं लेना है।
विज्ञापन

विश्व कप में अंतिम स्थान के लिए भिड़ेंगे कोस्टारिका-न्यूजीलैंड 
फीफा विश्व कप में 32वीं टीम के लिए मंगलवार को जब कोस्टारिका और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी, तो दोनों टीमों की नजरें विश्व कप क्वालिफाई करना चाहेगी। यह मैच अहमद बिन अली स्टेडियम में होगा। कोस्टारिका की टीम छठवीं बार क्वालिफाई करना चाहेगी। कोस्टारिका ने इससे पहले 1990, 2002, 2006, 2014 और 2018 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया था, जबकि न्यूजीलैंड ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें