फीफा ने घोषणा की है कि 2026 विश्व कप के टिकटों की अंतिम दौर की बिक्री एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। फीफा के अनुसार, दिसंबर और फरवरी के बीच हुई पिछली बिक्री में 10 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। अब बचे हुए अतिरिक्त टिकट टूर्नामेंट के अंत तक आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने बुधवार को घोषणा की कि विश्व कप टिकटों के अंतिम दौर की बिक्री एक अप्रैल से शुरू होगी। फीफा ने कहा कि दिसंबर और फरवरी के बीच पिछली बिक्री के अंत तक 10 लाख से अधिक टिकट बिक चुके थे और अतिरिक्त टिकट एक अप्रैल से टूर्नामेंट के अंत तक आम बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा। फीफा को टिकटों की कीमत को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर में टिकटों की बिक्री आम जनता के लिए शुरू की गई थी और तब फुटबॉल प्रेमियों ने फीफा पर विश्वासघात का आरोप लगाया था क्योंकि ग्रुप चरण का सबसे कम कीमत वाला टिकट 140 डॉलर का था जबकि फाइनल के टिकटों की कीमत 8680 डॉलर तक थी।