फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या: मेक्सिको-फ्रांस और नॉर्वे राउंड ऑफ-16 में; एमबाप्पे और हालंद फिर चमके

Wed, 01 Jul 2026 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में फ्रांस और नॉर्वे ने शानदार जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बना ली। किलियन एमबाप्पे ने स्वीडन के खिलाफ दो गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 से जीत दिलाई, जबकि एर्लिंग हालैंड ने कोट डी आइवर के खिलाफ निर्णायक गोल कर नॉर्वे को 2-1 से जीत दिलाई।
विज्ञापन
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : FIFA.COM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट मुकाबलों में सुपरस्टार खिलाड़ियों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। 20वें दिन राउंड ऑफ-32 में किलियन एमबाप्पे और एरलिंग हालंद अपनी-अपनी टीमों के लिए एक बार फिर मैच विनर साबित हुए। फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई, जबकि नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से मात देकर 1998 के बाद पहली बार विश्व कप के अंतिम-16 में प्रवेश किया। वहीं, मेजबान मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 1986 के बाद पहली बार विश्व कप नॉकआउट मुकाबला जीतते हुए 40 साल का सूखा खत्म किया और अंतिम-16 का टिकट भी पक्का कर लिया।

विज्ञापन


एमबाप्पे - फोटो : FIFA.COM

एमबाप्पे ने रचा नया रिकॉर्ड, फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया
फ्रांस ने शुरुआत से ही स्वीडन पर दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में कई मौके गंवाने के बाद आखिरकार हाफ टाइम से ठीक पहले किलियन एमबाप्पे ने शानदार गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में माइकल ओलिसे के बेहतरीन पास पर ब्रैडली बारकोला ने स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद 74वें मिनट में एमबाप्पे ने अपना दूसरा गोल दागकर मुकाबला पूरी तरह फ्रांस के नाम कर दिया।

इस दोहरे गोल के साथ एमबाप्पे के विश्व कप में कुल 18 गोल हो गए। वह अब विश्व कप इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और लियोनेल मेसी से केवल एक गोल पीछे हैं। साथ ही उन्होंने नॉकआउट चरण में 10 गोल करने का नया विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया। अब फ्रांस का सामना राउंड ऑफ-16 में पराग्वे से होगा।

नूसा - फोटो : ANI

हालंद का क्लास, नॉर्वे ने 28 साल बाद रचा इतिहास
दूसरे मुकाबले में नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर विश्व कप के अंतिम-16 में जगह बनाई। नॉर्वे ने 39वें मिनट में एंटोनियो नूसा के शानदार गोल से बढ़त बनाई। हालांकि दूसरे हाफ में अमाद डियालो ने शानदार व्यक्तिगत प्रयास से बराबरी दिलाकर मुकाबला रोमांचक बना दिया। लेकिन 86वें मिनट में हालंद ने पैट्रिक बर्ग के लो क्रॉस पर करीब से गोल दागकर नॉर्वे को ऐतिहासिक जीत दिला दी। यह हालंद का मौजूदा विश्व कप में पांचवां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 60वां गोल था। खास बात यह है कि वह अपने पहले ही विश्व कप के शुरुआती तीन मैचों में लगातार गोल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। अब नॉर्वे की टक्कर अंतिम-16 में ब्राजील से होगी।

एमबाप्पे और हालंद - फोटो : ANI

दोनों स्टार खिलाड़ियों ने बढ़ाई उम्मीदें
विश्व फुटबॉल के दो सबसे बड़े सितारे इस विश्व कप में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एमबाप्पे जहां गोल्डन बूट की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं, वहीं हालंद पहली बार विश्व कप खेलते हुए अपनी टीम को इतिहास रचाने की ओर ले जा रहे हैं। दोनों की शानदार फॉर्म ने आने वाले नॉकआउट मुकाबलों को और रोमांचक बना दिया है।

क्विनोनेस और जिमिनेज - फोटो : FIFA.COM

मेक्सिको का 40 साल का नॉकआउट जीत का सूखा खत्म
मेक्सिको ने आखिरकार 40 साल से चला आ रहा फीफा विश्व कप नॉकआउट जीत का सूखा खत्म कर दिया। एल ट्राई ने राउंड ऑफ-32 में इक्वाडोर को 2-0 से हराकर पहली बार 1986 के बाद विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की। आखिरी बार मेक्सिको ने 1986 विश्व कप में बुल्गारिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट मैच जीता था। संयोग से वह मुकाबला भी मेक्सिको सिटी स्टेडियम में ही खेला गया था और मौजूदा कोच जावियर एगिरे उस समय टीम के मिडफील्डर थे। इसके बाद 1994, 2002, 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 विश्व कप में मेक्सिको हर बार नॉकआउट चरण से बाहर हो गया था।

अब 2026 में घरेलू सरजमीं पर टीम ने आखिरकार उस लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है। जूलियन क्विनोनेस ने 22वें मिनट में खाता खोला, जबकि राउल जिमेनेज ने 31वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। ये दोनों मैच के हीरो रहे। इक्वाडोर पर मिली इस जीत के साथ मेक्सिको ने न सिर्फ राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई, बल्कि चार दशक पुराने नॉकआउट जीत के सूखे का भी अंत कर दिया। अब उसका अगला मुकाबला इंग्लैंड और डीआर कांगो के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।
 

विज्ञापन

हैरी केन और बेलिंगहम - फोटो : FIFA.com

आज का शेड्यूल
आज भी फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में चार रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें इंग्लैंड और डीआर कांगो के मुकाबले पर रहेंगी, जहां इंग्लैंड नॉकआउट अभियान की शुरुआत करेगा। इसके अलावा बेल्जियम और सेनेगल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। अमेरिका की टीम बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
 

समय (भारतीय समय) मुकाबला चरण
रात 9:30 बजे इंग्लैंड vs डीआर कांगो राउंड ऑफ-32
रात 1:30 बजे (2 जुलाई) बेल्जियम vs सेनेगल राउंड ऑफ-32
सुबह 5:30 बजे (2 जुलाई) अमेरिका vs बोस्निया और हर्जेगोविना राउंड ऑफ-32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें