भविष्य के विश्व कप के लिए फीफा से क्या गुजारिश की गई?
अमेरिकी प्रशासन के इस रवैये से आहत ईरान के कोच ने फुटबॉल की वैश्विक संस्था से इस मामले में दखल देने की मांग की है। घालेनोई ने कहा कि मैं फीफा से यह विशेष गुजारिश करता हूं कि वह आगामी विश्व कप आयोजनों में किसी भी मेजबान देश को खिलाड़ियों और टीमों के साथ इस तरह का बर्ताव करने की इजाजत बिल्कुल न दे।
खिलाड़ियों की मानसिक शांति के लिए आगे का क्या है प्लान?
अपनी टीम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए मुख्य कोच ने कहा कि हमारी टीम यहां एक बेहद पवित्र मकसद के साथ आई थी, जो सिर्फ ट्रेनिंग करना और मैदान पर अच्छा खेल दिखाना था। अब अगर ऊपरवाले की मर्जी होगी, तो हम इस टूर्नामेंट में आगे की राह तय करेंगे। तनावपूर्ण माहौल से उबरने के लिए उन्होंने आगे की योजना बताते हुए कहा कि मैं अपने सभी खिलाड़ियों को आराम करने के लिए एक पूरा दिन दूंगा। मानसिक रूप से खुद को शांत और तनावमुक्त करने के लिए हम सभी समुद्र के किनारे जाएंगे।