फीफा विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण अपने अंतिम दौर में है और अब तक 28 टीमें नॉकआउट यानी राउंड ऑफ-32 के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। पहली बार 48 टीमों वाले इस विश्व कप में राउंड ऑफ-32 खेला जाएगा, जिससे टूर्नामेंट पहले से कहीं अधिक रोमांचक बन गया है। इस बार केवल ग्रुप में शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाली टीमें ही नहीं, बल्कि आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीमें भी नॉकआउट में जगह बना रही हैं। यही वजह है कि आखिरी ग्रुप मैच तक हर अंक और हर गोल बेहद अहम साबित हो रहा है।
फीफा विश्व कप 2026
- फोटो : @FIFAcom
सबसे पहले समझिए नया फॉर्मेट
48 टीमों को 12 ग्रुप (ए से एल) में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें हैं और हर टीम तीन मुकाबले खेलती है। ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद कुल 32 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी।
इन 32 टीमों का चयन इस तरह होगा-
- 12 ग्रुप विजेता
- 12 ग्रुप उपविजेता
- तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें
यानी तीसरे स्थान पर रहने वाली सभी 12 टीमें आगे नहीं जाएंगी। इनमें से सिर्फ आठ टीमों को जगह मिलेगी, जबकि चार टीमों का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।
मेसी बनाम रोनाल्डो
- फोटो : ANI
अब तक कौन-कौन पहुंच चुका है नॉकआउट में?
ग्रुप A
मेक्सिको नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाई।
ग्रुप B
- स्विट्जरलैंड
- कनाडा
- बोस्निया और हर्जेगोविना (सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीम)
ग्रुप C
ब्राजील ने अपराजित रहते हुए ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया, जबकि मोरक्को दूसरे स्थान पर रहा।
ग्रुप D
- संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए)
- ऑस्ट्रेलिया
- पैराग्वे (सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीम)
ग्रुप E
- जर्मनी
- आइवरी कोस्ट
- इक्वाडोर (सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीम)
ग्रुप F
- नीदरलैंड
- जापान
- स्वीडन (सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीम)
ग्रुप G
- बेल्जियम
- मिस्र (मिस्र ने पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाई)
ग्रुप H
केप वर्डे ने इतिहास रचते हुए पहली बार विश्व कप नॉकआउट में प्रवेश किया। यह विश्व कप इतिहास का सबसे छोटा देश है जिसने नॉकआउट चरण तक का सफर तय किया है।
ग्रुप I
- फ्रांस
- नॉर्वे
- सेनेगल (सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीम)
ग्रुप J
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने सबसे पहले अपना स्थान पक्का कर लिया। टीम के कप्तान लियोनेल मेसी शानदार फॉर्म में हैं।
रोनाल्डो और मेसी
- फोटो : ANI
अब तक क्वालिफाई करने वाली 28 टीमें
- मेक्सिको
- दक्षिण अफ्रीका
- स्विट्जरलैंड
- कनाडा
- बोस्निया और हर्जेगोविना
- ब्राजील
- मोरक्को
- अमेरिका
- ऑस्ट्रेलिया
- पैराग्वे
- जर्मनी
- आइवरी कोस्ट
- इक्वाडोर
- नीदरलैंड
- जापान
- स्वीडन
- बेल्जियम
- मिस्र
- स्पेन
- केप वर्डे
- फ्रांस
- नॉर्वे
- सेनेगल
- अर्जेंटीना
- कोलंबिया
- पुर्तगाल
- इंग्लैंड
- घाना
अभी बाकी हैं चार टिकट
विश्व कप के राउंड ऑफ-32 में कुल 32 टीमें जगह बनाएंगी, लेकिन फिलहाल 28 टीमों ने ही नॉकआउट का टिकट पक्का किया है। अब सिर्फ चार स्थान बाकी हैं, जिनका फैसला 28 जून को खेले जाने वाले ग्रुप चरण के अंतिम मुकाबलों से होगा। इस दिन ग्रुप जे, के और एल के आखिरी मैच खेले जाएंगे। इनमें अल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रिया, जॉर्डन बनाम अर्जेंटीना, डीआर कांगो बनाम उज्बेकिस्तान, कोलंबिया बनाम पुर्तगाल, पनामा बनाम इंग्लैंड और क्रोएशिया बनाम घाना आमने-सामने होंगे। इन मुकाबलों के बाद राउंड ऑफ-32 की सभी 32 टीमों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी और नॉकआउट मुकाबलों का पूरा शेड्यूल भी तय हो जाएगा।
फीफा विश्व कप
- फोटो : Instagram
किन टीमों का सफर हुआ खत्म?
अब तक जिन टीमों का विश्व कप अभियान समाप्त हो चुका है, उनमें शामिल हैं..
- हैती
- तुर्किये
- ट्यूनीशिया
- जॉर्डन
- पनामा
- कतर
- चेकिया
- कुराकाओ
- न्यूजीलैंड
- उरुग्वे
- सऊदी अरब
- इराक
नॉकआउट का पूरा कार्यक्रम
- राउंड ऑफ-32: 28 जून से 3 जुलाई
- राउंड ऑफ-16: 4 से 7 जुलाई
- क्वार्टर फाइनल: 9 से 11 जुलाई
- सेमीफाइनल: 14 और 15 जुलाई
- तीसरे स्थान का मुकाबला: 18 जुलाई
- फाइनल: 19 जुलाई (न्यू जर्सी)
फीफा विश्व कप 2026
- फोटो : FIFA WC/AI
क्यों खास है 48 टीमों वाला नया फॉर्मेट?
फीफा ने पहली बार विश्व कप में 48 टीमों को शामिल किया है। इससे ग्रुप चरण पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रतिस्पर्धी हो गया है। अब किसी टीम के लिए शुरुआती मुकाबलों में पिछड़ने के बावजूद तीसरे स्थान पर रहते हुए भी नॉकआउट में पहुंचने की संभावना बनी रहती है। इसी वजह से अंतिम ग्रुप मैच तक हर गोल, हर अंक और यहां तक कि हर येलो कार्ड भी क्वालिफिकेशन की तस्वीर बदल सकता है। अब जैसे-जैसे बाकी ग्रुप मुकाबले समाप्त होंगे, राउंड ऑफ-32 की सभी 32 टीमें और मुकाबलों का पूरा शेड्यूल भी तय हो जाएगा। इसके बाद विश्व कप पूरी तरह 'करो या मरो' के दौर में प्रवेश करेगा, जहां हार का मतलब सीधे टूर्नामेंट से बाहर होना होगा।