फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर किया उलटफेर; तुर्किये-नीदरलैंड्स जीते

Fri, 26 Jun 2026 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

फीफा विश्व कप 2026 के 15वें दिन कई रोमांचक नतीजे देखने को मिले। इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया, जबकि आइवरी कोस्ट ने नॉकआउट में जगह बनाई। नीदरलैंड्स और जापान भी अगले दौर में पहुंचे। वहीं तुर्किये ने अमेरिका को हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने ड्रॉ के दम पर नॉकआउट का टिकट हासिल किया।

विज्ञापन
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप स्टेज का 15वां दिन कई बड़े उलटफेर और ऐतिहासिक उपलब्धियों का गवाह बना। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब इक्वाडोर ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह बना ली। आइवरी कोस्ट ने कुरासाओ को 2-0 से हराकर पहली बार विश्वकप के नॉकआउट दौर में प्रवेश किया। वहीं शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हराकर ग्रुप एफ में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि जापान और स्वीडन के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा।

विज्ञापन




इस नतीजे के साथ जापान और स्वीडन, दोनों अगले दौर में पहुंच गए। वहीं, ग्रुप डी में तुर्किये और अमेरिका के बीच मुकाबला आखिर तक रोमांच से भरपूर रहा और अंत में इंजरी टाइम में तुर्किये ने विजयी गोल दागकर 3-2 से शानदार जीत दर्ज की। पराग्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन

जर्मनी बनाम इक्वाडोर - फोटो : ANI

इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर किया बड़ा उलटफेर
 

  • विश्व फुटबॉल की सबसे सफल टीमों में शामिल जर्मनी को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा।
  • ईस्ट रदरफोर्ड में खेले गए मुकाबले में इक्वाडोर ने शानदार वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।
  • मैच की शुरुआत जर्मनी के लिए शानदार रही। दूसरे ही मिनट में लेरॉय साने ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी।
  • ऐसा लगा कि जर्मनी एक और आसान जीत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इक्वाडोर ने घुटने नहीं टेके।
  • नौवें मिनट में निल्सन एंगुलो ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
  • मैच का सबसे अहम पल 77वें मिनट में आया, जब गोंजालो प्लाटा ने कॉर्नर से मिले मौके को गोल में बदल दिया। यही गोल इक्वाडोर की ऐतिहासिक जीत का कारण बना।
  • इक्वाडोर ने विश्व कप इतिहास में केवल दूसरी बार नॉकआउट चरण में जगह बनाई। इससे पहले टीम ने 2006 में जर्मनी में खेले गए विश्व कप में अंतिम-16 तक का सफर तय किया था।
  • वहीं जर्मनी पहले ही अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर चुका था, लेकिन लगातार 11 मैचों की उसकी जीत का सिलसिला टूट गया।
  • मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: निल्सन एंगुलो (इक्वाडोर)
     

इक्वाडोर के आंगुलो प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के साथ - फोटो : FIFA.COM

आइवरी कोस्ट ने पहली बार बनाया नॉकआउट में स्थान
 

  • फिलाडेल्फिया में खेले गए मुकाबले में आइवरी कोस्ट ने कुरासाओ को 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया। टीम के स्टार फॉरवर्ड निकोलस पेपे ने दोनों गोल किए।
  • पहला गोल सातवें मिनट में आया, जबकि दूसरा 64वें मिनट में करके उन्होंने जीत पक्की कर दी।
  • चार विश्वकप खेलने के बावजूद आइवरी कोस्ट इससे पहले कभी ग्रुप स्टेज पार नहीं कर पाया था। इस बार टीम ने आखिरकार यह सपना पूरा कर लिया।
  • जीत के बाद खिलाड़ी मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए और आसमान की ओर एक अंगुली उठाकर जश्न मनाया। यह इशारा उनके पहले नॉकआउट क्वालिफिकेशन का प्रतीक था।
  • पेपे ने मैच के बाद कहा कि टीम अब किसी सीमा में नहीं सोच रही और उसका लक्ष्य जितना आगे जाना हो, उतना आगे जाना है।
  • अब आइवरी कोस्ट का सामना 30 जून को फ्रांस या नॉर्वे में से किसी एक टीम से होगा।
  • निकोलस पेपे का सातवें मिनट में किया गया गोल विश्व कप इतिहास में आइवरी कोस्ट की ओर से सबसे तेज गोल बन गया।
  • मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: निकोलस पेपे (आइवरी कोस्ट)

आइवरी कोस्ट बनाम कुरासाओ - फोटो : ANI

कुरासाओ का सफर भले खत्म हुआ, लेकिन दिल जीत लिया
करीब डेढ़ लाख आबादी वाले कैरेबियाई देश कुरासाओ ने पहली बार विश्वकप खेला और शानदार जुझारूपन दिखाया। टीम नॉकआउट में नहीं पहुंच सकी, लेकिन खिलाड़ियों के संघर्ष की हर ओर सराहना हुई। गोलकीपर एलॉय रूम ने कहा कि उनकी टीम ने दुनिया को दिखा दिया कि छोटे देश भी बड़े मंच पर मुकाबला कर सकते हैं।

ग्रुप E की अंक तालिका

टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
जर्मनी 3 2 0 1 10 4 +6 6
आइवरी कोस्ट 3 2 0 1 4 2 +2 6
इक्वाडोर 3 1 1 1 2 2 0 4
कुरासाओ 3 0 1 2 1 9 -8 1

नीदरलैंड्स बनाम ट्यूनीशिया - फोटो : ANI

नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को हराया
 

  • ग्रुप एफ में शुक्रवार को नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। नीदरलैंड्स ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।
  • नीदरलैंड्स का अब 29 जून को ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर रहने वाली मोरक्को की टीम से सामना होगा। यह मुकाबला मोंटेरी में खेला जाएगा
  • सातवें मिनट में ब्रायन ब्रॉबी ने पहला गोल दाग दिया। इसके बाद ट्यूनीशिया ने वापसी की कोशिश की और 54वें मिनट में हाजेम मस्तौरी ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।
  • हालांकि, डच टीम ने जल्द ही दोबारा बढ़त हासिल कर ली। 62वें मिनट में जान पॉल वान हेके ने गोल किया।
  • इसके बाद 73वें मिनट में ट्यूनीशिया के एलियेस श्किरी से आत्मघाती गोल हो गया, जिससे नीदरलैंड्स की जीत 3-1 से पक्की हो गई।
  • इस जीत के साथ नीदरलैंड्स सात अंकों के साथ ग्रुप एफ में पहले स्थान पर रहा।
  • विश्व कप इतिहास के अपने 58 मुकाबलों में यह पहली बार था, जब नीदरलैंड्स ने किसी मैच के शुरुआती सात मिनट के भीतर दो गोल किए।
  • मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: ब्रायन ब्रॉबी (नीदरलैंड्स)

जापान बनाम स्वीडन - फोटो : ANI

जापान और स्वीडन के बीच मुकाबला बराबरी पर
 

  • ग्रुप एफ का दूसरा मुकाबला जापान और स्वीडन के बीच 1-1 से ड्रॉ रहा। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं।
  • 56वें मिनट में दाइजन माएदा ने जापान को बढ़त दिलाई, लेकिन स्वीडन ने हार नहीं मानी।
  • 62वें मिनट में एंथनी एलांगा ने बराबरी का गोल कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी विजयी गोल नहीं कर सका।
  • इस ड्रॉ के बाद जापान दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले यानी नॉकआउट दौर में पहुंच गया। जापान पहली बार विश्व कप के ग्रुप चरण में बिना कोई मैच हारे अगले दौर में पहुंचा।
  • वहीं, इस नतीजे ने स्वीडन को भी आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में शामिल करते हुए अगले दौर का टिकट दिला दिया।पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी ट्यूनीशिया को हराकर नीदरलैंड्स ने ग्रुप F में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके साथ ही दूसरे स्थान पर रहने वाले जापान को राउंड ऑफ 32 में ग्रुप सी की विजेता ब्राजील से भिड़ना होगा। वहीं स्वीडन अब ग्रुप बी, ई या आई की विजेता टीम में से किसी एक के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगा।
  • मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: एंथनी एलांगा (स्वीडन)



ग्रुप F की अंक तालिका

टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
नीदरलैंड्स 3 2 1 0 10 4 +6 7
जापान 3 1 2 0 7 3 +4 5
स्वीडन 3 1 1 1 7 7 0 4
ट्यूनीशिया 3 0 0 3 2 12 -10 0

तुर्किये का आखिरी गोल - फोटो : FIFA.COM

तुर्किये ने जीत के साथ विदाई ली, पराग्वे-ऑस्ट्रेलिया मैच ड्रॉ
 

  • ग्रुप डी के आखिरी मुकाबलों में तुर्किये ने टूर्नामेंट से विदाई लेते हुए मेजबान अमेरिका को 3-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
  • अर्दा गुलर, बारिस अल्पर यिलमाज और इंजरी टाइम में काआन आयहान ने तुर्किये के लिए गोल किए, जबकि अमेरिका की ओर से ऑस्टन ट्रस्टी और सेबास्टियन बेरहाल्टर ने गोल दागे।
  • आयहान ने इंजरी टाइम (90+8वें मिनट) में गोल दागा। उनके गोल के तुरंत बाद रेफरी ने मैच खत्म करने का एलान किया।
  • इस जबरदस्त रोमांच वाले मैच के बाद तुर्किये के फैंस ने आक्रामक तरीके से जीत का जश्न मनाया। 
  • वहीं, ग्रुप का दूसरा मुकाबला पराग्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस ड्रॉ के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम नॉकआउट में पहुंच गई। वहीं, पराग्वे को इंतजार करना होगा।
  • इसके बावजूद अमेरिका छह अंकों के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट में पहुंच गया।
  • समान अंक होने के बावजूद बेहतर टाईब्रेकर के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने पराग्वे को पीछे छोड़ दिया, जबकि तुर्किये तीन अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहकर बाहर हो गया।
  • अमेरिका को निश्चित तौर पर इस तरह हारने का मलाल होगा, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही वह ग्रुप विजेता के रूप में नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर चुका था। अब राउंड ऑफ 32 में बुधवार को उसका सामना बोस्निया और हर्जेगोविना से होगा।
  • वहीं, तुर्किये के लिए यह निराशाजनक अभियान का सकारात्मक अंत रहा। टीम भले ही नॉकआउट में जगह नहीं बना सकी, लेकिन टूर्नामेंट से विदाई जीत के साथ करने में सफल रही।


ग्रुप D की अंक तालिका

टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
अमेरिका 3 2 0 1 8 4 +4 6
ऑस्ट्रेलिया 3 1 1 1 2 2 0 4
पराग्वे 3 1 1 1 2 4 -2 4
तुर्किये 3 1 0 2 3 5 -2 3
विज्ञापन

हालंद और एमबाप्पे - फोटो : FIFA.COM

फीफा विश्व कप 2026: 16वें दिन के मुकाबले (भारतीय समय)
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में शनिवार (27 जून, भारतीय समय) को छह अहम मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें ग्रुप-I के नॉर्वे बनाम फ्रांस मुकाबले पर रहेंगी, जबकि सेनेगल और इराक भी नॉकआउट की दौड़ में महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के इरादे से उतरेंगे। ग्रुप-H में स्पेन की भिड़ंत उरुग्वे से होगी, वहीं सऊदी अरब का सामना काबो वर्डे से होगा। दिन के आखिरी मुकाबलों में ग्रुप-G के तहत बेल्जियम न्यूजीलैंड से और मिस्र का सामना ईरान से होगा। इन मैचों के बाद कई ग्रुपों में नॉकआउट की तस्वीर और साफ हो जाएगी।

समय (IST) ग्रुप मुकाबला
रात 12:30 बजे (27 जून) ग्रुप I नॉर्वे vs फ्रांस
रात 12:30 बजे (27 जून) ग्रुप I सेनेगल vs इराक
सुबह 5:30 बजे (27 जून) ग्रुप H केप वर्डे vs सऊदी अरब
सुबह 5:30 बजे (27 जून) ग्रुप H उरुग्वे vs स्पेन
सुबह 8:30 बजे (27 जून) ग्रुप G न्यूजीलैंड vs बेल्जियम
सुबह 8:30 बजे (27 जून) ग्रुप G मिस्र vs ईरान

फीफा विश्वकप 2026:17वें दिन का शेड्यूल (भारतीय समय)
ग्रुप मुकाबला समय (IST)
L पनामा vs इंग्लैंड रात 2:30 बजे (28 जून)
L क्रोएशिया vs घाना रात 2:30 बजे (28 जून)
K कोलंबिया vs पुर्तगाल सुबह 5:00 बजे (28 जून)
K डीआर कांगो vs उजबेकिस्तान सुबह 5:00 बजे (28 जून)
J अल्जीरिया vs ऑस्ट्रिया सुबह 7:30 बजे (28 जून)
J जॉर्डन vs अर्जेंटीना सुबह 7:30 बजे (28 जून)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें