फीफा विश्व कप 2026 अब अपने समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। विश्व कप के समापन समारोह की तैयारी जोरों से चल रही है। ये विश्व कप अब तक का सबसे बड़ा फीफा विश्व कप था और इसका समापन समारोह भी भव्य होगा।
अब तक के सबसे बड़े फीफा विश्व कप का समापन समारोह भी अभूतपूर्व होगा और न्यूजर्सी स्टेडियम पर होने वाले इस कार्यक्रम में टॉम क्रूज, लौरा पाउसिनी, रॉबी विलियम्स और आईशोस्पीड जैसे वैश्विक सुपरस्टार नजर आएंगे।
विज्ञापन
फीफा ने एक बयान में कहा कि तीन मेजबान देशों और 16 शहरों में हुए इस टूर्नामेंट के समापन समारोह में 48 टीमों के यादगार सफर का जश्न मनाया जाएगा। एमी, ग्रैमी, आस्कर और टोनी पुरस्कार विजेता जेनिफर हडसन फीफा विश्व कप फाइनल से पहले अमेरिका का राष्ट्रगीत गाएंगी। फीफा विश्व कप 2026 के मुख्य संचालन अधिकारी हेइमो शिरगी ने कहा, उद्घाटन समारोह की भावना को आगे बढ़ाते हुए समापन समारोह में संगीत, संस्कृति और फुटबॉल के जरिये फीफा विश्व कप 2026 का समापन किया जायेगा। इसके बाद उस बहुप्रतीक्षित मैच की शुरुआत होगी जो इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के चैंपियन का फैसला करेगा।
आज से सेमीफाइनल की शुरुआत
फीफा विश्व कप 2026 अब अपने समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। आज से सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना टेक्सास में स्पेन से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद इंग्लैंड का सामना 16 जुलाई को जॉर्जिया में गत चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। यह मैच भी भारत में रात 12:30 से होगा।