फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: विश्व कप की हार बनी आखिरी पड़ाव? अल्जीरिया के कप्तान रियाद ने संन्यास का किया एलान; जानिए क्या कहा

Fri, 03 Jul 2026 09:37 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वैंकूवर

सार

फीफा विश्व कप में स्विट्जरलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद अल्जीरिया के स्टार कप्तान रियाद महरेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन
रियाद महरेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्जीरिया के लिए 12 साल तक शानदार सेवाएं देने वाले कप्तान रियाद महरेज ने फीफा विश्व कप 2026 से टीम के बाहर होने के साथ ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगा दिया। स्विट्जरलैंड के खिलाफ राउंड ऑफ 32 में मिली हार के बाद महरेज ने संन्यास का एलान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ यह उनका आखिरी मुकाबला था।

विज्ञापन


हार के बाद किया संन्यास का एलान
स्विट्जरलैंड से हारने के बाद महरेज ने कहा कि टीम का लक्ष्य अगले दौर में पहुंचना था और यह मुकाबला उनकी पहुंच में था। उन्होंने माना कि टीम ने अपनी गलतियों की वजह से दो गोल गंवाए और इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। महरेज ने कहा कि हमारा लक्ष्य आगे बढ़ना था। मुझे लगता है कि यह ऐसा मैच था जिसे हम जीत सकते थे। हमने अपनी गलतियों से दो गोल खाए। राष्ट्रीय टीम के साथ यह मेरा आखिरी मैच था।

2013 में शुरू हुआ था अंतरराष्ट्रीय सफर
फ्रांस में जन्मे रियाद महरेज ने 2013 में अल्जीरिया की ओर से खेलने का फैसला किया और उसी वर्ष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया। उन्होंने 2014 फीफा विश्व कप में अल्जीरिया को राउंड ऑफ 16 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

2019 अफ्रीका कप रहा करियर का सबसे यादगार पल?
महरेज के अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2019 अफ्रीका कप ऑफ नेशंस का खिताब शामिल रहा। सेमीफाइनल में नाइजीरिया के खिलाफ स्टॉपेज टाइम में लगाया गया उनका शानदार फ्री-किक गोल टूर्नामेंट के सबसे यादगार लम्हों में गिना जाता है। इसके बाद अल्जीरिया ने फाइनल में सेनेगल को हराकर लगभग तीन दशक बाद महाद्वीपीय खिताब जीता था।
विज्ञापन

विश्व कप 2026 में भी बनाया खास रिकॉर्ड?
फीफा विश्व कप 2026 महरेज के लिए व्यक्तिगत रूप से यादगार रहा। उन्होंने चार मुकाबलों में तीन गोल में योगदान दिया। ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल किए, जबकि जॉर्डन के खिलाफ एक असिस्ट दर्ज किया। इसी के साथ वह एक विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा गोल में योगदान देने वाले अल्जीरियाई खिलाड़ी बने। इसके अलावा वह विश्व कप नॉकआउट मुकाबला शुरू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज अफ्रीकी फुटबॉलर भी बने।

शानदार रिकॉर्ड के साथ कहा अलविदा?
35 वर्षीय रियाद महरेज ने अपने 12 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में अल्जीरिया के लिए 120 मैच खेले और 40 गोल किए। वह देश के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शुमार रहे और सबसे ज्यादा मैच खेलने तथा सबसे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे अल्जीरियाई फुटबॉलर के रूप में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें