होटल के बाहर जुटे हजारों फैंस
पुर्तगाल की जीत के बाद टोरंटो में रोनाल्डो के होटल के बाहर हजारों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गए। रोनाल्डो होटल की बालकनी में आए, जहां उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर और इशारों के जरिए फैंस का अभिवादन किया। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पल की तस्वीर साझा करते हुए केवल एक शब्द लिखा, टोरंटो।
मैच का हाल
- क्रोएशिया ने इवान पेरीसिच के गोल से बढ़त बनाई।
- 67वें मिनट में वीएआर के जरिए पेनल्टी मिलने पर रोनाल्डो ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।
- इसके बाद पुर्तगाल ने विजयी गोल दागकर मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया।
- क्रोएशिया के दो गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिए गए, जिनमें स्टॉपेज टाइम में किया गया संभावित बराबरी का गोल भी शामिल था।
- इस जीत के साथ पुर्तगाल ने राउंड ऑफ-16 में प्रवेश कर लिया, जहां उसका मुकाबला स्पेन से होगा।
मोड्रिच के विश्व कप करियर का अंत?
यह मुकाबला क्रोएशिया के दिग्गज मिडफील्डर लुका मोड्रिच के संभावित अंतिम विश्व कप मैच के रूप में भी याद किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने अभी आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा नहीं की है।