फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: नॉकआउट के सभी मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने मेसी, इस मामले में पेले को पीछे छोड़ा

Mon, 19 Dec 2022 12:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

मेसी का यह पांचवां वर्ल्ड कप है। उन्होंने 2006 में इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक 26 मैच खेल चुके हैं। फ्रांस के खिलाफ फाइनल मेसी का 26वां और आखिरी वर्ल्ड कप मैच है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला गया। अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस मैच में मैदान पर उतरते ही अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले फुटबॉलर बन गए। यह मेसी का आखिरी विश्व कप मैच था। उन्होंने पहले ही एलान किया था कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा और उन्होंने बेहतरीन अंदाज में इसे खत्म किया।
विज्ञापन

मेसी का यह पांचवां वर्ल्ड कप था। उन्होंने 2006 में इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक 26 मैच खेल चुके हैं। फ्रांस के खिलाफ फाइनल मेसी का 26वां और आखिरी वर्ल्ड कप मैच है। इस मामले में मेसी ने जर्मनी के पूर्व फुटबॉलर लोथर मथेयुस को पीछे छोड़ दिया। मथेयुस ने विश्व कप में 25 मैच खेले थे। वह भी पांच वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं।

फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
रैंक टीम खिलाड़ी मैच टूर्नामेंट
1 अर्जेंटीना लियोनल मेसी 26 2006, 2010, 2014, 2018, 2022
2 जर्मनी लोथर मथेयुस 25 1982, 1986, 1990, 1994, 1998
3 जर्मनी मिरोस्लाव क्लोज 24 2002, 2006, 2010, 2014
4 इटली पाउलो माल्डीनी 23 1990, 1994, 1998, 2002
5 पुर्तगाल क्रिस्टियानो रोनाल्डो 22 2006, 2010, 2014, 2018, 2022
6 अर्जेंटीना डिएगो माराडोना 21 1982, 1986, 1990, 1994
वेस्ट जर्मनी उवे सीलर 21 1958, 1962, 1966, 1970
पोलैंड व्लादीस्लॉ जमूडा 21 1974, 1978, 1982, 1986
9 ब्राजील काफू 20 1994, 1998, 2002, 2006
जर्मनी फिलिप लाम 20 2006, 2010, 2014
पोलैंड ग्रेजगॉर्ड लाटो 20 1974, 1978, 1982
फ्रांस ह्यूगो लोरिस 20 2010, 2014, 2018, 2022

क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी पांच वर्ल्ड खेल चुके हैं। हालांकि, उनके नाम सिर्फ 22 ही मैच हैं। वहीं, फ्रांस के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने भी खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह लोरिस का चौथा वर्ल्ड कप था। वहीं, फाइनल में उतरते ही उनके नाम विश्व कप में 20 मैच हो गए। वह फ्रांस की ओर विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले फुटबॉलर बन गए।

मेसी ने फाइनल में 23वें मिनट में पहला गोल दागा। दरअसल, एंजेल डी मारिया पर फ्रांस के खिलाड़ियों ने अपने बॉक्स के अंदर फाउल कर दिया। इस पर रेफरी ने अर्जेंटीना को पेनल्टी ऑफर किया। मेसी ने पेनल्टी पर गोल दाग अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह मेसी का इस विश्व कप में छठा गोल रहा। वहीं, ओवरऑल वर्ल्ड कप में यह उनका 12वां गोल रहा। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में मेसी ने एक और गोल किया। इसी के साथ उन्होंने पेले को पीछे छोड़ दिया।

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल
रैंक खिलाड़ी टीम गोल्स
1 मिरोस्लाव क्लोज जर्मनी 16
2 रोनाल्डो नजारियो ब्राजील 15
3 जर्ड मूलर वेस्ट जर्मनी 14
4 जस्ट फोंटेन फ्रांस 13
5 लियोनल मेसी अर्जेंटीना 13
6 पेले ब्राजील 12
7 सेंडोर कोसिच हंगरी 11
जुर्गन क्लींसमैन वेस्ट जर्मनी
जर्मनी

मेसी वर्ल्ड कप इतिहास में अर्जेंटीना की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में गैब्रियल बतिस्तुता को पीछे छोड़ दिया था। वहीं, सभी टीमों को मिलाकर मेसी विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। 12वां गोल करने के साथ ही मेसी ने ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की बराबरी की। पेले ने चार वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 12 गोल दागे थे। एक्स्ट्रा टाइम में एक और गोल कर मेसी ने पेले को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

मेसी-डी मारिया के नाम रिकॉर्ड

इसके बाद 36वें मिनट में जूलियन अल्वारेज के पास पर एंजेल डी मारिया ने गोल दाग अर्जेंटीना को 2-0 से आगे कर दिया। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में दो गोल स्कोरर मेसी और डी मारिया रहे। दोनों की उम्र 34 साल या इससे ज्यादा है। किसी एक मैच में यह उतना है जितना 1930 से लेकर 2018 तक फाइनल में 34 से ज्यादा उम्र के लोगों ने गोल दागे थे। 1930 से लेकर 2018 तक सिर्फ दो ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने 34+ की उम्र में वर्ल्ड कप फाइनल में गोल किया था। इनमें लेडहोम और जिनेदिन जीदान शामिल थे।
डी मारिया के नाम उपलब्धि
एंजेल डी मारिया ने इस विश्व कप को मिलाकर पिछले तीन विश्व कप (2014, 2018, 2022) में गोल दागे हैं। ये तीनों गोल उन्होंने वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में दागे हैं। यह फ्रांस के खिलाफ विश्व कप में उनका दूसरा गोल है। 2018 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में भी डी मारिया ने गोल किया था। हालांकि, वह मैच अर्जेंटीना हार गई थी। हालांकि, इस विश्व कप के फाइनल को अर्जेंटीना ने जीतकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले अर्जेंटीना की टीम 1978 और 1986 में वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें