फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2022: एम्बाप्पे ने आठ गोल कर जीता गोल्डन बूट, रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी की, फाइनल में तीन गोल दागे

Mon, 19 Dec 2022 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

एम्बाप्पे ने अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल मैच में तीन गोल कर रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी की है और गोल्डन बूट भी अपने नाम किया है। 2002 के बाद वह सिर्फ दूसरे फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी विश्व कप में आठ गोल किए हैं। उनसे पहले ब्राजील के रोनाल्डो ने यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2022 का गोल्डन बूट एम्बाप्पे ने जीता, लेकिन उनकी टीम फाइनल हार गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप के सर्वाधिक गोल स्कोरर को प्रतिष्ठित गोल्डन बूट का खिताब मिलता है। 2022 विश्व कप के फाइनल में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने तीन गोल दाग गोल्डन बूट अपने नाम किया है। इससे पहले अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने भी फाइनल में दो गोल किए और वह सात गोल कर गोल्डन बूट के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन वह एम्बाप्पे से पार नहीं पा सके। पिछले 44 साल और 11 विश्व कप में सिर्फ दूसरी बार ऐसा मौका आया है, जब गोल्डन बूट जीतने वाले फुटबॉलर ने एक विश्व कप में छह से ज्यादा गोल किए हैं।
विज्ञापन


यह उपलब्धि 20 साल पहले 2002 के विश्व कप में ब्राजील के दिग्गज रोनाल्डो ने आठ गोल कर हासिल की थी। इस अपवाद को छोड़ दें तो इन 44 सालों में किसी भी फुटबॉलर ने छह से ज्यादा गोलकर गोल्डन बूट नहीं जीता था। इस बार एम्बाप्पे, मेसी और जिरूड के सामने छह गोल के रिकॉर्ड को सुधारने का मौका था और एम्बाप्पे ने यह सुनहरा मौका नहीं छोड़ा।

रोनाल्डो नजारियो

एक विश्व कप में सर्वाधिक 13 गोल फ्रांस के फोंटेन ने किए हैं
रोनाल्डो के 2002 में आठ गोल के बाद 2006 और 2010 के विश्व कप में तो पांच-पांच गोल पर ही गोल्डन बूट मिला। विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक 16 गोल करने वाले जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज ने 2006 में और जर्मनी के ही थॉमस मूलर ने 2010 के विश्व कप में पांच-पांच गोल कर गोल्डन बूट जीता। 2014 में कोलंबिया के जेम्स रॉड्रिगेज और और 2018 में इंग्लैंड के हैरी केन ने छह-छह गोल कर यह खिताब जीता।

रोनाल्डो से पहले 1974 के विश्व कप में पोलैंड के ग्रेजगोर्ज लाटो ने सर्वाधिक सात गोल कर गोल्डन बूट जीता था। एक विश्व कप में सर्वाधिक 13 गोल कर गोल्डन बूट जीतने का रिकार्ड फ्रांस के जस्ट फोंटेन के नाम है। उन्होंने 1958 के विश्व कप में यह उपलब्धि हासिल की थी। 1970 के विश्व कप में पश्चिम जर्मनी के जर्ड मूलर ने 10 गोल किए थे। मूलर ने 1974 में भी चार गोल किए।

Kylian Mbappe: France's enfant terrible - and potential World Cup saviour |  Goal.com India
किलियन एम्बाप्पे

92 साल में सिर्फ तीन बार विजेता टीम के फुटबॉलर ने जीता गोल्डन बूट
फीफा विश्व कप के 92 साल के इतिहास में सिर्फ तीन ही ऐसे मौके आए हैं जब विश्व कप जीतने वाली टीम के फुटबॉलर ने गोल्डन बूट जीता है। मेसी के पास चौथा खिलाड़ी बनने का शानदार मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। पहली बार यह उपलब्धि 1978 के विश्व कप में अर्जेंटीना के मारियो केंपस ने छह गोल कर हासिल की थी। उसके बाद 1982 में इटली के पाउलो रोसी ने छह गोल कर और 2002 में ब्राजील के रोनाल्डो ने गोल्डन बूट जीता।


मेसी के पास भी गोल्डन बूट जीतने का मौका है
विज्ञापन

इस विश्व कप में लियोनल मेसी ने सात और एम्बाप्पे ने आठ गोल किए और एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट अपने नाम किया है। एम्बाप्पे ने फाइनल में हैट्रिक गोल दागे। फाइनल में तीन गोल दागने वाले वह सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। 

पिछले 12 विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने वाले फुटबॉलर
फुटबॉलर देश गोल विश्व कप
किलियन एम्बाप्पे फ्रांस 8 2022
हैरी केन इंग्लैंड 6 2018
जेम्स रॉड्रिगेज कोलंबिया 6 2014
थॉमस मूलर जर्मनी 5 2010
मिरोस्लाव क्लोज जर्मनी 5 2006
रोनाल्डो नजारियो ब्राजील 8 2002
डेवर सूकर क्रोएशिया 6 1998
ओलेग सालेंको रूस 6 1994
सल्वातोर शिलाची इटली 6 1990
गैरी लिनेकर इंग्लैंड 6 1986
पाउलो रोसी इटली 6 1982
मारियो केंपस अर्जेंटीना 6 1978
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें