फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022: मेसी की अर्जेंटीना ग्रुप-सी और रोनाल्डो की पुर्तगाल ग्रुप-एच में, जानें किस ग्रुप में कौन-कौन सी टीमें

Sat, 02 Apr 2022 12:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

इंग्लैंड की टीम फीफा विश्व कप में ईरान से पहली बार भिड़ेगी। 2010 की विश्व कप चैंपियन स्पेन और चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को एक ही ग्रुप (ग्रुप-ई) में रखा गया है। 
विज्ञापन
इस साल होने वाले फीफा विश्व कप में इन दिग्गजों का आमना-सामना होगा। रोनाल्डो-कवानी और मेसी-लेवानडॉस्की की टीमें एक ग्रुप में हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा वर्ल्ड कप के ड्रॉ का एलान हो गया है। इस साल नवंबर-दिसंबर में कतर में होने वाले विश्व कप में 32 टीमें हिस्सा ले रही है, जिन्हें चार-चार कर आठ ग्रुप में बांटा गया है। लियोनल मेसी की अर्जेंटीन को ग्रुप-सी में और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को सबसे आखिरी ग्रुप-एच में रखा गया है।  
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेजबान कतर ग्रुप-ए में है। सबसे ज्यादा पांच बार विश्व कप जीतने वाली टीम ब्राजील को ग्रुप-जी में क्रोएशिया, मोरक्को और कनाडा के साथ रखा गया है। ग्रुप-बी में मौजूद इंग्लैंड की टीम अपने पहले मैच में ईरान से भिड़ेगी। 1982 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि इंग्लैंड की टीम फीफा वर्ल्ड कप में किसी एशियन टीम से भिड़ेगी। 

फीफा वर्ल्ड कप 2022 - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले 1982 में इंग्लिश टीम का सामना कुवैत से हुआ था। तब कुवैत ने उन्हें हरा दिया था। इंग्लैंड की टीम उस पुरानी याद को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी। इंग्लैंड की टीम फीफा विश्व कप में ईरान से पहली बार भिड़ेगी। 2010 की विश्व कप चैंपियन स्पेन और चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को एक ही ग्रुप (ग्रुप-ई) में रखा गया है।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 - फोटो : अमर उजाला
फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप
ग्रुप टीमें
ग्रुप ए कतर , इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स
ग्रुप बी इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, यूरोपियन प्ले-ऑफ (वेल्स/स्कॉटलैंड/यूक्रेन)
ग्रुप सी अर्जेंटीना, साउदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड
ग्रुप डी फ्रांस, इंटर कॉन्टिनेंटल प्लेऑफ 1 (पेरू/यूएई/ऑस्ट्रेलिया), डेनमार्क, ट्यूनीशिया
ग्रुप ई स्पेन, इंटर कॉन्टिनेंटल प्लेऑफ 2 (कोस्टा रिका/न्यूजीलैंड), जर्मनी, जापान
ग्रुप एफ बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया
ग्रुप जी ब्राजील, सर्बिया, स्विटजरलैंड, कैमरून
ग्रुप एच पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, कोरिया
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2022 - फोटो : अमर उजाला
यूक्रेन पर हमला करने की वजह से रूस को इस वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है। वहीं, लियोनेल मेसी और रॉबर्ट लेवानडॉस्की (पोलैंड) की टीमें एक ही ग्रुप में हैं और दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।  मेसी ने लेवानडॉस्की को मात देकर बेलोन डी'ओर का खिताब जीता था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल का सामना लुईस सुआरेज और एडिन्सन कवानी की उरुग्वे टीम से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें