लाइव अपडेट्स :
अब मुकाबले का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकलेगा। दोनों ही टीमों ने विश्व कप के इतिहास में एक-एक बार पेनल्टी शूटआउट का मुकाबला खेला और जीत दर्ज की। आज पहला मौका होगा जब कोई टीम पेनल्टी शूटआउट में हारेगी।
115 मिनट: गोल!!! मारियो फर्नांडिस ने लूट ली महफिल, 18 यार्ड से जागोएव द्वारा लिए गए फ्री किक पर मारियो ने हवा में करीब एक फुट उछलकर हेडर जमाया और गोल दाग दिया। फर्नांडिस 14वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने विश्व कप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया।
111 मिनट: सुबासिच का बेहतरीन बचाव। क्रोएशिया को मिली लाइफलाइन। रूसी स्ट्राइकर ने शानदार वॉली खेली, जिसने दो क्रोएशियाई डिफेंडरों को छकाया, लेकिन सुबासिच ने शानदार बचाव किया।
108 मिनट : रूस के इयूरी गजिंस्की को मिला पीला कार्ड। मैंडुजिक के साथ फाउल करने की वजह से रेफरी ने दिखाया पीला कार्ड। अगर रूस सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसे गजिंस्की की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।
क्रोएशिया की टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की करने से केवल 11 मिनट दूर।
101 मिनट: गोल!!! डोमेगोज विडा ने क्रोएशिया को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई और सेमीफाइनल का दरवाजा खटखटाया।
लुका मोड्रिक ने कॉर्नर से किक जमाई, जिस पर डोमेगोल विडा हवा में उछले और हेडर जमा दिया। यह गेंद दो रूसी डिफेंडरों और एक क्रोएशियाई खिलाड़ी को छकाते हुए बाएं ओर बॉटम कॉर्नर में जा समाई। विडा मौजूदा विश्व कप में गोल करने वाले आठवें क्रोएशियाई खिलाड़ी बने। 41 लाख की आबादी वाले क्रोएशिया के विडा को हालांकि अपनी जर्सी उतारने के लिए पीला कार्ड भी दिखाया गया।
98 मिनट : क्रोएशिया के खिलाड़ी थकान का शिकार हो रहे है। पहले सुबासिच, फिर वर्साल्जको और अब मैंडुजिक कर रहे फिटनेस से संघर्ष। वर्साल्जको का बदलाव किया गया, लेकिन अन्य दो का संघर्ष जारी है।
97 मिनट : क्रोएशिया ने अपनी टीम में चौथा बदलाव किया। एक्स्ट्रा टाइम में सिमी वर्साल्जको को बाहर बुलाकर वेदरान कोरलुका को मैदान में भेजा।
क्रोएशिया की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही है।
अब दोनों टीमें अगले आधे घंटे में गोल दागने का प्रयास करेंगी। अगर तब भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी तो फिर मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकलेगा।
90+5 मिनट: पांच मिनट का स्टॉपेज टाइम जोड़ा गया है। क्रोएशियाई गोलकीपर के चोटिल होने के बाद एडिशनल टाइम लेने का फैसला लिया गया।
88 मिनट : क्रोएशिया ने बदलाव किया ही था कि करीब डेढ मिनट के अंदर गोलकीपर सुबासिच चोटिल हो गए। उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है। उनका उपचार किया जा रहा है।
87 मिनट : क्रोएशिया ने अपने स्कोरर क्रेमरिच को बाहर बुलाया। उनकी जगह रियल मैड्रिड के मैटियो कोवासिच को भेजा गया।
86 मिनट : क्या 90 मिनट में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाली सेमीफाइनलिस्ट का पता चलेगा या फिर यह मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में जाएगा।
79 मिनट: डी ज्यूबा को भी रूस ने बाहर बुलाया और उनकी जगह ल्यूरी गाजिंस्की को भेजा गया। दूसरे हाफ में दोनों टीमें बढ़त लेने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
75 मिनट: लुका मोड्रिच के पास गोल करने का खुला मौका था। मगर उन्होंने इसे गंवा दिया। क्रोएशिया ने दूसरे हाफ में बढ़त लेने का तीसरा मौका गंवाया।
67 मिनट : रूस टीम ने किया बड़ा बदलाव। गोल करने वाले डेनिस चेरीशेव को बुलाया बाहर। उनकी जगह फेडोर स्मोलोव को मैदान में भेजा।
63 मिनट: क्रोएशिया ने इवान पेरिसिच को गोल चूकने की सजा दी। क्रोएशिया ने बदलाव करते हुए उनकी जगह मार्सेलो ब्रोजोविच को मौका दिया।
59 मिनट: क्रोएशिया ने गोल करने का आसान मौका गंवा दिया। हाथ को आया पर मुंह न लगा, कहावत इस समय क्रोएशिया पर सटीक बैठती है। इवान पेरिसिच ने गोलपोस्ट के दाएं ओर से मैदान से सटी हुई किक जमाई, जो खंबे पर टकराकर बाहर चली गई। क्रोएशिया की टीम यह देखकर बेहद निराश।
53 मिनट: रूसी डिफेंस से पार पाने के लिए क्रोएशिया कर रही मेहनत। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अब तक गोल करने का संघर्ष नहीं दिखाया।
हाफटाइम : रूस 1-1 क्रोएशिया
रूस की तरफ से डेनिस चेरीशेव ने 31वें मिनट में गोल किया।
क्रोएशिया की ओर से क्रेमरिच ने 39वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबर किया।
मजेदार फैक्ट :
डेनिस चेरीशेव ने चार गोल 2018 विश्व कप में दागे। रूस के लिए एक एडिशन में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड ओलेग सालेंको के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1994 में 6 गोल किए थे। इसमें यूएसएसआर भी शामिल है। चेरीशेव को रूस का हीरो कहना गलत नहीं होगा।
39 मिनट : गोल!!! क्रेमरिच ने दागा बेहतरीन गोल और क्रोएशिया ने पहले ही हाफ में की गोल की बराबरी। मैंडजुनिक के बाएं ओर से हवा में अच्छा क्रॉस किया और क्रेमरिच ने आसानी से हेडर जमाया क्योंकि वह खाली दौड़ते हुए गोलपोस्ट की तरफ आ रहे थे। उन्हें मार्क करने वाला कोई खिलाड़ी नहीं था। क्रोएशिया के लिए मौजूदा विश्व कप में गोल दागने वाले सातवें खिलाड़ी बने क्रेमरिच।
31 मिनट: गोल!!! डेनिस चेरीशेव ने लाजवाब गोल किया। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में पहली बार पेनल्टी बॉक्स के बाहर से गोल किया। मौजूदा विश्व कप के साथ-साथ चेरीशेव ने अपने इंटरनेशनल करियर में चौथा गोल दागा।
डेनिस चेरीशेव ने मिडफील्ड से गेंद हासिल की और डी ज्यूबा को पास दिया। स्ट्राइकर ने गेंद पर अच्छा होल्ड रखा और दोबारा मिडफील्डर को पास दिया। हालांकि, चेरीशेव ने फिर जो किया, वह दर्शनीय था। उन्होंने अपना एक पैर बाहर निकाला और करीब 25 यार्ड की दूसरी से किक जमाकर क्रोएशियाई गोलपोस्ट के शीर्ष कॉर्नर में गेंद दागी। क्रोएशिया के गोलकीपर डेनीजेस सुबासिक के पास गेंद रोकने का कोई मौका नहीं। रूस के फैंस उत्साह से लबरेज।
24 मिनट : क्रोएशिया ने अब तक 64 प्रतिशत गेंद पर कब्जा बनाए रखा है जबकि रूस का गेंद पर कब्जा 36 प्रतिशत रहा है। क्या क्रोएशिया की टीम विश्व कप में मेजबान टीम से पार पाएगी?
18 मिनट : रूस ने हवा में खेलते हुए गोल करने का एक मौका बनाया, लेकिन यह प्रयास पूरी तरह असफल हुआ। दोनों ही टीमें पहले की तुलना में काफी गति के साथ मुकाबला कर रही हैं।
16 मिनट : क्रोएशिया के इवान राकिटिच ने फ्री किक पर गोल करने का मौका गंवाया। उन्होंने किक बहुत अच्छी जमाई, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से गई।
15 मिनट : दोनों ही टीमें मौका नहीं बना पा रही हैं। मगर क्रोएशिया का गेंद पर अधिक कब्जा नजर आ रहा है। रूसी कोच खुश नजर नहीं आ रहे हैं।
13 मिनट : रूस के पास गोल करने का मौका। क्रोएशिया की डी में घुसकर रूस ने शानदार मौका बनाया। दाएं ओर से अच्छा क्रॉस दिया, लेकिन स्ट्राइकर अच्छे से हेडर नहीं जमा सके। रूस ने गोल करने का मौका गंवा दिया।
7 मिनट : क्रोएशिया के पास मौका। क्रोएशिया की टीम ने जोरदार पलटवार किया। एंटे रेबिक ने अपनी टीम के लिए कॉर्नर जीता। कॉर्नर पर डेजान लोवरेन ने हेडर जमाया और गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से चली गई।
5 मिनट : रूस को प्राप्त है भारी घरेलू समर्थन। इसका फायदा टीम को भी मिल रहा है, जो जोश से लबरेज है। एलेक्सेंडर गोलोविन ने डी ज्यूबा को पास दिया, जिसे डिफेंड कर लिया गया।
दोनों ही टीमों के राष्ट्रीय गान पूरे हो चुके हैं और अब रोमांचक मुकाबला शुरू होने वाला है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः
रूस: अकिनफीव, फर्नांडीस, कुटेपोव, इग्नाशेविच, कुद्रीशोव, चेरीशेव, कुजियाव, जोबनिन, गोलोविन, सामेदोव, डज्यूबा।
क्रोएशिया: सुबासिक, वर्सालिको, स्ट्रिनिक, लोरेन, विदा, राकिटिक, मॉड्रिक, पेरिसिक, क्रैमरिक, मंडजुकिक, रेबिक।