दुनिया का सबसे बड़ा खेल समारोह फीफा वर्ल्ड कप 2018 गुरुवार से शुरू होने को पूरी तरह तैयार हो चुका है। रूस इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। रूस में दुनियाभर के फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स को एक्शन में देखने के लिए पहुंचते जा रहे हैं।
बहरहाल, फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ओपनिंग सेरेमनी गुरुवार को उद्घाटन मैच से पहले होगी। इसमें ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डो और ब्रिटेन के पॉप स्टार रॉबी विलियम्स भी अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाएंगे। ओपनिंग सेरेमनी में रॉबी विलियम्स रूस की एडा गरिफुलिना के साथ प्रस्तुति भी देंगे। इसके बाद मॉस्को के लुजिन्हकी स्टेडियम में रूस और सऊदी अरब के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।
कब होगी फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ओपनिंग सेरेमनी?
फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ओपनिंग सेरेमनी गुरुवार यानी 14 जून 2018 को होगी।
कहा होगी फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ओपनिंग सेरेमनी?
फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ओपनिंग सेरेमनी मॉस्को के लुजिन्हकी स्टेडियम में होगी।
फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ओपनिंग सेरेमनी का प्रसारण किस चैनल पर होगा?
फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क पर होगा।
भारत में किस समय शुरू होगा ओपनिंग सेरेमनी का प्रसारण?
भारतीय समयानुसार गुरुवार को शाम 6:30 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी।
फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ओपनिंग सेरेमनी ऑनलाइन कहां देखें?
फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण सोनी लाइव पर देख सकते हैं। अमर उजाला डॉट कॉम पर फीफा वर्ल्ड कप 2018 से जुड़ी खबरें पढ़ते रहिए।