फ्रांस की जीत के साथ ही फीफा विश्व कप 2018 का समापन हुआ। फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से रौंदते हुए फ्रांस 20 साल बाद दोबारा विश्व विजेता बना। इसी के साथ फ्रांस छठा ऐसा देश बना जिसने दो या दो से ज्यादा बार फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया हो। इस विश्व कप पांच ऐसे लम्हें भी देखने को मिले जिन्हें भविष्य में शायद ही फैंस कभी भूल सकें।
विज्ञापन
माराडोना की प्रार्थना
2 of 6
डिएगो माराडोना
1986 में अर्जेंटीना की फीफा विश्व कप के हीरो डिएगो माराडोना भी इस सीजन में सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं रहे। माराडोना नाईजीरिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप मुकाबले में वीआईपी बॉक्स में बैठे माराडोना ने नाटकीय अंदाज में टीम की जीत को सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन
फैंस ने की स्टेडियम की सफाई
3 of 6
Senegal team fans
फीफा विश्व में सेनेगल और पोलैंड के बीच एक ग्रुप मुकाबला खेला गया था। इस मैच में सेलेगल पोलैंड को 2-1 से हराने में कामयाब रही। सेनेगल की इस जीत पर टीम के फैंस ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए स्टेडियम की सफाई की। फैंस के द्वारा मनाए गए इस जश्न की तस्वीरें पूरी दुनिया में देखी और इसकी काफी तारीफ भी की।
नेमार की नौटंकी
4 of 6
neymar
ब्राजील के कप्तान नेमार वैसे तो अपने शानदार खेल के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं, लेकिन इस विश्व कप में वह अपनी धांसू एक्टिंग के दम पर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। नेमार की एक्टिंग पर मेक्सिको के कोच जुआन कार्लोस ने भी निशाना साधा था।
विज्ञापन
फोटोग्राफर का प्रोफेशनलिज्म
5 of 6
FIFA WORLD CUP 2018
सेमीफाइनल में क्रोएशिया ने इंग्लैंड को हराया था। सेमीफाइनल की जीत का जश्न क्रोएशियाई खिलाड़ियों पर इस कदर हावी था कि पूरी टीम एंट्रेंस गेट पर खड़े कैमरामैन युरी कोर्टेज पर जा गिरी और कैमरामैन अपने कैमरे के साथ खिलाड़ियों के बीच बुरी तरह पिस गया।
ब्रिटेन के लोकप्रिय सिंगर रॉबी विलियम्स ने फीफा विश्व कप 2018 की ओपनिंग सेरेमनी पर शानदार परफॉर्मेंस से उस शाम को यादगार बनाया था, लेकिन अपना गाना 'पार्टी लाइक ए रशियन' गाते हुए उंगली के इशारे से विवादास्पद संकेत दिया था।