फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सिको ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, द. कोरिया को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में बनाई जगह

Sun, 24 Jun 2018 04:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेवियर हर्नांडेज
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2018 के अपने पहले मैच में गत चैंपियन जर्मनी को मात देने वाली मैक्सिको ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। ग्रुप 'एफ' के तहत शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में मैक्सिको ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया। इसके साथ ही लैटिन अमेरिकी टीम मैक्सिको ने लगातार सातवें विश्व कप के अंतिम-16 में जगह बनाई है। यह उसकी लगातार दूसरी जीत है। मेक्सिको की तरफ से कार्लोस वेला ने 26वें और जेवियर हर्नांडेज ने 66वें मिनट में गोल किया, जबकि दक्षिण कोरिया की तरफ से सोन ह्यूंग ने इंजरी टाइम (90'+3') में गोल किया।

विज्ञापन


मैक्सिको ने पहले हाफ से ही दक्षिण कोरिया पर अपना दबदबा बनाए रखा। जेवियर हर्नांडेज और हिरविंग लोजानो ने शुरू से ही कोरियाई डिफेंस पर हावी रहे। पहले हाफ में मैक्सिको ने तेज शुरुआत करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ में ज्यादातर मैक्सिको ने अपने पाले में गेंद रखी और पांच बार कोरियाई टीम के गोल पोस्ट पर निशाना साधने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पहला गोल 26वें मिनट में पेनल्टी के जरिए मिली। पिछले सात मुकाबलों से कोई गोल नहीं करने वाले कार्लोस वेला ने इस मौके को हाथ से नहीं गंवाया और इस पेनल्टी को गोल में तब्दिल कर अपनी टीम को 1-0 की बढत दिलाई। वहीं, दक्षिण कोरिया की टीम के पास भी गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन वह गोल करने में नाकाम रही।

वहीं, दूसरे हाफ में मैक्सिको की तरफ से जेवियर हर्नांडेज ने गोल कर मैक्सिको को 2-0 से बढ़त दिला दी। इस गोल के साथ ही वह मैक्सिको की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस मामले में उन्होंने लुईस हर्नांडेज की बराबरी की। दोनों के नाम विश्व कप में अब 4-4 गोल हो गए हैं। कोरियाई टीम की तरफ से मैच के आखिरी पलों में सोन ह्यूंग ने 90'+3' मिनट में कोरिया के लिए खूबसूरत गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें