फीफा विश्व कप 2018 में आज फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खेला फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विश्व कप के 21वें संस्करण को गूगल हमेशा की तरह डूडल बनाकर सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल के इस डूडल में दो तस्वीरों को जोड़कर एक जीआईएफ इमेज बनाई गई है। इसकी एक तस्वीर में जहां बच्चे फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में प्लेयर्स को फुटबॉल खेलते दिखाया गया है। वीडियो असिस्टेंट रेफ्री और रेड कार्ड-येलो कार्ड को भी खूब दर्शाया गया है।
इस डूडल में फैंस को भी खास जगह दी गई है। गूगल में नजर आ रहे सभी लोगों के जिस्म पर क्रोएशिया और फ्रांस की जर्सी नजर आ रही है। बता दें कि फाइनल मैच आज भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा। यूरोप की इन दो टीमों के फाइनल में पहुंचने से ये साफ हो गया है कि इस बार भी विश्व कप किसी यूरोपीय टीम के हाथ लगेगा।
इससे पहले यूरोपीय देश जर्मनी ने 2014 में विश्व कप जीता था। अब तक 20 वर्ल्ड कप हुए हैं जिनमें से 11 वर्ल्ड कप यूरोपीय टीमों ने जीते हैं। विश्व कप 2018 का फाइनल मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। उरुग्वे के बाद क्रोएशिया ऐसा छोटा देश है जो कि वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है।