अब से ठीक कुछ देर बाद दुनिया को अपना अगला फुटबॉल चैंपियन मिल जाएगा। लगभग एक महीने तक चले इस फुटबॉल महाकुंभ में सभी टीम को पछाड़कर फ्रांस और क्रोएशिया फाइनल में पहुंचे। अब जैसे-जैसे इस फाइनल की घड़ी नजदीक आते जा रही है।
वैसे-वैसे उसकी तैयारियां भी अंतिम पड़ाव पर है। भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होने वाले इस फाइनल से कुछ घंटों पहले फीफा विश्व कप ट्रॉफी को स्टेडियम लाया गया। इस दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात था।
18 कैरेट सोने से बनी इस ट्रॉफी को तिजोरी से निकाला गया। फिर सड़क मार्ग से मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम तक पहुंचाया गया। इस दौरान फीफा के अधिकारी भी वहां मौजूद थे। गहरे रंग के कपड़े से निकालने के बाद दोबारा सुनहरी ट्रॉफी को एक विशेष प्रकार के कवर में रख दिया गया।
अब देखना होगा कि किस टीम का इस चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा होता है। एक ओर युवा फ्रांस है जो इस मुकाबले की फेवरेट मानी जा रही है तो दूसरी ओर उलटफेर करने में माहिर क्रोएशिया को दमदार चुनौती है।