फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण 14 जून से रूस में शुरू होने जा रहा है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के मुकाबले रूस के 12 स्थानों पर खेले जाएंगे। इस बार कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें आठ ग्रुपों में बांटा गया है।
गिव एंड गो: इस विधा को 1-2 के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एक खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ी को गेंद पास करके आगे बढ़ता है। इसके बाद दूसरा खिलाड़ी गेंद को थोड़ा आगे ले जाने के बाद पहले खिलाड़ी की तरफ गेंद को पास करता है।
गोल एरिया: गोल पोस्ट के सामने सुरक्षित आयताकार एरिया। इसे सिक्स यार्ड बॉक्स भी कहा जाता है।
गोल किक: डिफेंडिंग टीम के खिलाड़ी को गोल पोस्ट की तरफ से मिलने वाला किक। इसमें गोलकीपर को यह अधिकार होता है कि वह अपनी टीम के किस खिलाड़ी को यह मौका देना चाहता है।
गोल लाइन: गोल पोस्ट पर दोनों तरफ खींची गई रेखा को गोल लाइन कहा जाता है।
गोल माउथ: गोल पोस्ट के सामने वाला एरिया
गोलकीपर: गेंद को गोल की आखिरी लाइन पर डिफेंड करने वाला खिलाड़ी। इस खिलाड़ी को गेंद हाथ से रोकने की आजादी होती है।
हैडर: गेंद को पास करने के लिए सिर का इस्तेमाल करना।
इन स्विंगर: एक ऐसा किक जो गेंद को हवा में स्विंग करता हुआ सीधे गोल पोस्ट तक भेज सके।
किक ऑफ: सेंटर स्पॉट से किक ऑफ के जरिए ही खेल का आगाज होता है। मैच में गोल होने के बाद स्पॉट सेंटर से दोबारा किक ऑफ के जरिए ही खेल शुरू होता है।
मैन टू मैन मार्किंग: डिफेंसिव टीम का एक ऐसा पैंतरा, जिसमें हर अटैकिंग खिलाड़ी के पीछ एक डिफेंसिव खिलाड़ी को लगाया जाता है।
मिडफील्डर: अटैकर्स और डिफेंडर्स के बीच खेल को संभालने की जिम्मेदारी मिड फील्डर्स की होती है।
नियरपोस्ट: गेंद का पास वाला गोल पोस्ट।
ऑब्सट्रक्शन: विपक्षी टीम के किसी खिलाड़ी को रोकने के लिए शरीर का गलत तरह से इस्तेमाल करना ऑब्सट्रक्शन कहलाता है। इसमें विरोधी टीम के खिलाड़ी को एक फ्री किक करने का मौका मिल सकता है।
ऑफसाइड ट्रैप: गेंद किक के जरिए विपक्षी टीम के खिलाड़ी से आगे की साथी खिलाड़ी की तरफ भेजना ऑफसाइड ट्रैप कहलाता है।
वन टच पास: गेंद को बिना कंट्रोल किए एक टच के साथ उसे साथी खिलाड़ी तक फॉर्वर्ड या बैकवर्ड करना वन टच पास कहलाता है।
आउट स्विंगर: ऐसा किक, जो गेंद को हवा में घुमाता हुआ गोल पोस्ट से दूर कर दे।
पेनल्टी एरिया: गोल के सामने एक ऐसा कोण के आकार का एरिया जो गोलकीपर के अधिकार क्षेत्र में आता है। आमतौर पर इसकी आकृति की वजह से इस 18 यार्ड बॉक्स भी कहा जाता है.